अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस शो में नजर आए सभी किरदारों को पसंद करने वाले फैंस की अपनी एक अलग सूची है। फैंस लंबे वक्त से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। आगामी शुक्रवार से इस सीरीज के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन का प्रीमियर होने वाला है। ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Mirzapur Season 3: मुन्ना भैया की वापसी या कालीन भैया का अंत, पांच जुलाई को मिलेगा जवाब
ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों के मन में हैं अनेक सवाल
'मिर्जापुर 3' को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है कि क्या उन्हें इस सीजन में मुन्ना भैया देखने को मिलेंगे? इसके अलावा, जिस तरह से ट्रेलर में गुड्डू पंडित द्वारा कालीन भैया का निशान मिटाते दिखाया गया है, उसे लेकर लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या कालीन भैया का राज अब खत्म हो जाएगा?
5 जुलाई को होगा प्रीमियर
इस बार सीजन 3 में दर्शकों को कालीन भैया और गुड्डू पंडित की लड़ाई देखने को मिलेगी। कई लोगों का मानना हैं कि मुन्ना भैया को सीजन 2 में मार दिया गया था, ऐसे में लड़ाई अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच देखने को मिलने वाली है। अगर मुन्ना भैया मर चुके हैं, तो फिर उनकी पत्नी का राजनीतिक करियर कैसा मोड़ लेगा, उसे भी सीजन 3 में दिखाया जाने वाला है। दर्शकों को जल्द ही इन तमाम सवालों का जवाब मिलने वाले हैं। आगामी शुक्रवार यानी 5 जुलाई को इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
Tabu: अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर तब्बू को गर्व है, बोलीं- वे मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकते हैं
साल 2018 में आया था पहला सीजन
'मिर्जापुर' का पहला सीजन साल 2018 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। यह एक क्राइम पर आधारित एक्शन-ड्रामा शो है। इस सीरीज की कहानी मिर्जापुर के गद्दी के ईर्द-गिर्द घूमती है, जहां कालीन भैया और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी का राज चलता है। कालीन भैया हथियार और ड्रग का धंधा करता है। इस धंधे में उसका साथ गुड्डू पंडित और उसका भाई बबलू भी दने लगते हैं, लेकिन बाद में समीकरण बदलते हैं और फिर गुड्डू पंडित कालीन भैया के खिलाफ हो जाता है। इसके बाद पूरे शहर में खून-खराबा शुरू हो जाता है। इस दौरान शो में कई और किरदारों की एंट्री होती है। इस सीरीज का तीसरा सीजन भी कालीन भैया और गुड्डू पंडित की लड़ाई पर ही केंद्रित रहने वाला है।
Money Laundering: ईडी के निशाने पर टीवी जगत के ये सितारे, निया शर्मा समेत इन दो स्टार्स को भेजा गया समन
अपने किरदारों में वापसी करेंगे पुराने कलाकार
'मिर्जापुर' सीजन 3 में पहले सीजन के ही ज्यादातर कलाकार अपने किरदारों को आगे बढ़ाएंगे। इनमें पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, मनु चड्ढा, अमित सियाल जैसे सितारे शामिल हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान ये बात निकली थी कि इस बार शो में पंचायत के सचिव जी भी नजर आने वाले हैं, अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है।
Money Laundering: ईडी के निशाने पर टीवी जगत के ये सितारे, निया शर्मा समेत इन दो स्टार्स को भेजा गया समन