😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Yami Gautam reacts to Article 370 ban in Gulf countries says I does not see anything offensive in the film
{"_id":"65e1e1e85b923085750a116b","slug":"yami-gautam-reacts-to-article-370-ban-in-gulf-countries-says-i-does-not-see-anything-offensive-in-the-film-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Article 370: 'थिएटर में सभी तालियां बजा रहे थे, हूटिंग कर रहे थे', खाड़ी देशों में फिल्म के बैन पर बोलीं यामी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Article 370: 'थिएटर में सभी तालियां बजा रहे थे, हूटिंग कर रहे थे', खाड़ी देशों में फिल्म के बैन पर बोलीं यामी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में खबर आई थी कि यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन लगा दिया गया है, लेकिन अब खबर है कि ऐसा कोई बैन नहीं लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ को खाड़ी देशों में बैन नहीं किया गया है। अब अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उनकी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं था, जिससे उसे बैन किया जाए। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
यामी ने कहा, “हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी क्योंकि हमें लगता है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आपत्तिजनक हो। जिस तरह से यह भारत में प्रदर्शन कर रही है, मुझे नहीं लगता कि कोई इस फिल्म से नाराज होगा। दरअसल, लोग यह बात फैला रहे हैं कि यह कोई प्रोपेगैंडा फिल्म है। कुछ लोग ऐसे होंगे जो बिना देखे ही फैसला सुना देंगे और वे खुद से कह रहे हैं। यह कुछ ऐसा है, जिसके कारण कश्मीर जैसे राज्य में शांति और विकास हुआ।”
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे खचाखच भरे थिएटर में फिल्म देखने के अपने अनुभव के बारे में बताया। यामी ने कहा, "जो किसी के लिए अंधराष्ट्रवाद हो सकता है, वह मेरे लिए देशभक्ति है। थिएटर में फिल्म देखना हाल के दिनों में सबसे अच्छे अनुभवों में से एक था। हम सभी तालियां बजा रहे थे और हूटिंग कर रहे थे और वे सभी एक-दूसरे के बगल में बैठे अजनबी थे, लेकिन अगर आप एकता की भावना पैदा कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छे अहसासों में से एक है।"
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
यामी ने कहा, "आप किसी चीज के बारे में अच्छा महसूस करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह एक उपलब्धि है। मुझे बड़ी कहानी, सकारात्मक कहानी देखना और उसके साथ आगे जाना पसंद है।"
विज्ञापन
5 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम रोल निभा रहे हैं। आदित्य धर ने फिल्म के बारे में कहा था कि उन्होंने फिल्म को अच्छा बनाने में पूरी मेहनत की है। इसमें असली कहानी और उससे जुड़ा संघर्ष दिखाया गया है। बाकी सब दर्शकों पर निर्भर करता है। जाना पसंद है,"।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X