पिछले दिनों लंबे समय से टीवी का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई थी। एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेस प्रतीक्षा हॉनमुखे को शो से अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दोनों ही शो के अहम किरदारों में से एक थे। अब नए अरमान को भी लोगों ने पसंद कर लिया है और उनका किरदार भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
YRKKH: फैंस को पसंद आए नए अरमान, अभिरा संग रोहित का रोमांस देख खुशी से खिल उठा दर्शकों का दिल
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 15 साल का लीप आया था, जिसके बाद नई स्टार कास्ट आई थी। शहजादा, अरमान पोद्दार का किरदार निभा रहे थे और रूही के रोल में प्रतीक्षा थीं। दोनों के रोल को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही थी और दोनों ही शो की टीआरपी के लिए काफी महत्वपूर्ण भी थे, लेकिन इन दोनों को ही रातोंरात शो से बाहर कर दिया गया था अब इनकी जगह रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी को नए अरमान पोद्दार और रूही के रूप में चुना गया है।
I am so excited!!!! #SamridhiiShukla #rohitpurohit #Yrkkh pic.twitter.com/yE1h9bY3g8
इसी बीच, अब नए अरमान और अभिरा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और इसे दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'नए अरमान भी स्क्रीन पर फिट बैठ रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शहजादा धामी से लाख-गुना अच्छे लग रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'मेकर्स के फैसले को हमने दिन से अपनाया है और हम इस अरमान को भी पूरे दिल से अपनाएंगे।'
More than the age gap the chemistry between Samridhii and Rohit is so visible. Can't wait for their new story to start
.#AbhiraSharma #ArmaanPoddar #AbhiMaan #SamridhiiShukla #RohitPurohit #Yrkkh #YehRishtaKyaKehlatahai pic.twitter.com/MGiDTnx0t0
बता दें कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा आगे रहता है। बीते पांच हफ्तों से ये लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। शहजारा और प्रतीक्षा को बाहर करने के इस फैसले के बारे में राजन शाही के प्रोडक्शन 'डायरेक्टर्स कट' की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया था। मेकर्स का यह भी कहना था कि दोनों के नखरों का असर शूटिंग पर पड़ रहा था।
Anupam Kher: लैंसडाउन में अजनबी शख्स से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, बोले- 'यह सादगी पहाड़ों में ही दिखेगी'
