सब्सक्राइब करें

RC16: जान्हवी के साथ 'आरसी 16' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं राम चरण, अभिनेत्री के साथ साझा कीं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Mar 2024 11:34 AM IST
सार

रामचरण की फिल्म 'आरसी 16' की बात करें, तो इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना के जरिए किया जाएगा। आरसी 16 में रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर और शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Ram Charan is Excited to Shooting with Janhvi Kapoor in RC 16 Shares Pics With Actress After Film Announcement
राम चरण, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपने तेलुगु डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' से अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'आरसी 16' से भी साउथ सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा बिखरेंगी। इसमें वह राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। जान्हवी के साथ काम करने को लेकर अभिनेता ने उत्साह व्यक्त किया है।

Trending Videos
Ram Charan is Excited to Shooting with Janhvi Kapoor in RC 16 Shares Pics With Actress After Film Announcement
आरसी 16 - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण 'आरसी 16' में जान्हवी कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हालिया मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। राम नेअभिनेत्री और उनके पिता, निर्माता बोनी कपूर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने घर पर उनकी मेजबानी करते दिखाई दिए।   

Swatantrya Veer Savarkar Review: रणदीप की मेहनत का परदे पर दिखा असर, डंके की चोट पर बताया हू किल्ड हिज स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan is Excited to Shooting with Janhvi Kapoor in RC 16 Shares Pics With Actress After Film Announcement
राम चरण, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पहली तस्वीर में जान्हवी और बोनी समेत फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के साथ सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में जान्हवी कपूर और राम चरण बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आरसी 16 का इंतजार कर रहा हूं।' 6 मार्च को जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

Ram Charan is Excited to Shooting with Janhvi Kapoor in RC 16 Shares Pics With Actress After Film Announcement
जान्हवी कपूर, आरसी 16 - फोटो : सोशल मीडिया

'देवरा' के बाद जान्हवी ने अपनी ये दूसरी तेलुगु फिल्म की हैं। 'आरसी 16' की आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म की टीम एक पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा था, 'आरसी 16 बर्थडे गर्ल #जान्हवी कपूर का बोर्ड पर स्वागत करती है। 2025 में ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'

विज्ञापन
Ram Charan is Excited to Shooting with Janhvi Kapoor in RC 16 Shares Pics With Actress After Film Announcement
आरसी 16 - फोटो : सोशल मीडिया

रामचरण की फिल्म 'आरसी 16' की बात करें, तो इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना के जरिए किया जाएगा। 'आरसी 16' में रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर और शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कन्नड़ सुपस्टार शिवा इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। 

Anupam Kher: लैंसडाउन में अजनबी शख्स से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, बोले- 'यह सादगी पहाड़ों में ही दिखेगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed