{"_id":"65fd0ef661bd045e210c427d","slug":"video-of-sidhu-moosewala-father-and-newborn-brother-pictures-being-shown-at-times-square-new-york-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, वीडियो देख फैंस हुए गदगद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sidhu Moosewala: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, वीडियो देख फैंस हुए गदगद
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। छोटे सिद्धू को देख फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब हाल ही में, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर सिद्धू मूसेवाला और उनके भाई की तस्वीरें दिखाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : instagram
एक प्रशंसक ने टाइम्स स्क्वायर पर सिद्धू और उनके उनके छोटे भाई के लिए एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "सिद्धू मूसेवाला के लिए बड़ा क्षण। उनके पिता और छोटे भाई की तस्वीर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चमक रही है।" वीडियो में सिद्धू की बचपन की तस्वीर के अलावा बलकौर और शुभदीप की तस्वीर दिखाई गई है। एक तस्वीर में सिद्धू अपने पिता के साथ भी दिख रहे हैं।
3 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "टाइम्स स्क्वायर के लिए बड़ा पल है।" दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "जन्मा सितारा...पंजाब का गौरव।" वही, एक यूजर ने घोषणा की कि 'लीजेंड वापस आ गया है', जबकि दूसरे ने बच्चे को 'भाग्यशाली' कहा। कई प्रशंसकों ने वीडियो के नीचे दिल के इमोजी लगाए। कुछ ने अनुमान लगाया कि टाइम्स स्क्वायर पर उस प्रशंसक को कितनी जगह की कीमत चुकानी पड़ी होगी, जिसने सिद्धू को श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में आईवीएफ की प्रक्रिया के माध्यम से 60 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ एक बच्चे का स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
- फोटो : social media
वही, बता दें कि इससे पहले बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दावा किया कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।