फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: भाई इब्राहिम को बॉलीवुड डेब्यू से पहले सारा ने दी ये सलाह, मां अमृता के सुझाव का भी किया खुलासा

Fri, 22 Mar 2024 09:58 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan gave advice to brother Ibrahim ali khan before his Bollywood debut also revealed mother Amrita
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने छह साल के करियर में सारा दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। दादी शर्मिला टैगोर, पिता सैफ अली खान और मां अमृता के नक्शेकदम पर चलते हुए सारा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। अब सारा के बाद उनके भाई इब्राहिम अली खान अपने इस विरासत को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इब्राहिम के डेब्यू को लेकर सारा ने उन्हें एक सलाह दी है, जिसका जिक्र उन्होंने एक साक्षात्कार में किया।

Sara Ali Khan gave advice to brother Ibrahim ali khan before his Bollywood debut also revealed mother Amrita
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने इब्राहिम के डेब्यू को लेकर कहा, उसका भाग्य और प्रतिभा पूरी तरह से उसकी अपनी हैं'। सारा ने इब्राहिम की परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा, वह जमीन से जुड़ा हुआ इंसान है। वे अपने चुने हुए रास्ते से नहीं भटकेगा। मेरी मां कहती हैं कि आप चाहे कितनी भी दूर क्यों न भटक जाए, अंत में आपको अपनों के पास ही लौट आएंगे'।

 
Sara Ali Khan gave advice to brother Ibrahim ali khan before his Bollywood debut also revealed mother Amrita
सारा अली खान के साथ सैफ अली खान के साथ इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू से पहले इब्राहिम अली खान को सलाह के तौर पर सारा ने कहा, 'काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपको हमेशा अपने मूल्यों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। गौरतलब है कि इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें इब्राहिम खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan gave advice to brother Ibrahim ali khan before his Bollywood debut also revealed mother Amrita
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अगर सारा अली खान की बात करें चो वे हाल ही में रिलीज हुए 'ए वतन मेरे वतन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाया है। फिल्म में इमरान हाशमी स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया का किरदार में नजर आए है। इसके अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
Madgaon Express Review: दिव्येंदु ने फिर किया ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ वाला काम, जानिए कौन बना कॉमेडियन नंबर वन

 
विज्ञापन
Sara Ali Khan gave advice to brother Ibrahim ali khan before his Bollywood debut also revealed mother Amrita
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वे अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। 
Priyanka Chopra: बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed