बीता साल बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रहा। एक के बाद एक कई फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की। अकेले शाहरुख खान की तीनों फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। इन तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा साउथ के निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' की रही। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दुनियाभर में दर्शकों ने इसे पसंद किया। पहली बार शाहरुख और एटली जोड़ी ने साथ आकर एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाई, जिसने तूफान मचा दिया। दर्शक अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसको लेकर निर्देशक एटली ने एक साक्षात्कार में बात की है।
Jawan 2: शाहरुख के ब्लॉकबस्टर 'जवान' का बनने जा रहा है सीक्वल!, फिल्म को लेकर निर्देशक एटली ने किया यह खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में एटली से जब 'जवान 2' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अभी इसके बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन मैं कुछ लिखूं रहा हूं और मुझे फैंस को हैरान में मजा आता है। जाहिर है कि हर फिल्म के सीक्वल का चांस होता है, लेकिन मैं हमेशा दर्शकों को अपने अलग-अलग कंटेंट से हैरान करना चाहता हूं, देखते हैं दर्शकों के लिए क्या सरप्राइज आता है'।
इस दौरान एटली ने 'जवान' में शाहरुख के साथ काम करने अपने अनुभव पर भी बात की। एटली ने कहा, 'उनके साथ काम करना शानदार था, वे बहुत मजेदार व्यक्ति हैं। अपने काम काम को लेकर भी वे बहुत पाबंद रहते हैं, साथ ही उन्हें यह भी बहुत अच्छे से पता है कि एक फिल्म कैसे बनाई जानी चाहिए। शाहरुख मेरे लिए सिनेमा की बाइबिल हैं'।
भविष्य में शाहरुख के साथ काम करने को लेकर एटली ने कहा, 'बिल्कुल इसमें कोई इनकार नहीं है। हम साथ में काम करेंगे, लेकिन कब और कैसे करेंगे यह सब शाहरुख सर के हाथ में है'। फिलहाल एटली वरुण धवन के साथ 'वीडी 18' पर काम कर रहे हैं।
Madgaon Express Review: दिव्येंदु ने फिर किया ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ वाला काम, जानिए कौन बना कॉमेडियन नंबर वन
इस फिल्म को एटली मुराद खेतानी के साथ मिलकर बना रहे है। गौरतलब है कि यह एटली के साथ वरुण की यह पहली फिल्म हैं। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, वहीं, वामिका गब्बी भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Priyanka Chopra: बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर?