फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: आंध्र प्रदेश के यागंती मंदिर में चल रही है 'पुष्पा 2' की शूटिंग, रश्मिका मंदाना ने साझा की तस्वीर

Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule shooting start at andhra pradesh yaganti temple rashmika mandanna shares pic
पुष्पा 2 और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। निर्माता जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करने की तैयारी में हैं, ताकि फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सके। सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' और रश्मिका 'श्रीवल्ली' की भूमिकाओं को दोहराएंगे। फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अब नया अपडेट सामने आया है।

allu arjun film pushpa 2 the rule shooting start at andhra pradesh yaganti temple rashmika mandanna shares pic
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग पूरी करने के लिए अपने गृहनगर वापस आ गई हैं। फिल्म को लेकर उत्साहित रश्मिका ने अब शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि शूटिंग का मौजूदा शेड्यूल आंध्र प्रदेश के यागंती मंदिर में चल रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Hiroshi Suzuki: 'आमिर खान जैसा महसूस हुआ', थ्री इडियट्स का आइकॉनिक पोज देते दिखे जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी

allu arjun film pushpa 2 the rule shooting start at andhra pradesh yaganti temple rashmika mandanna shares pic
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में अभिनेत्री ने यागंती मंदिर में जलते हुए दीये की एक तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि सीक्वल की शूटिंग वर्तमान में इस स्थान पर हो रही है। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज का दिन पूरा हो गया।' इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, 'इस जगह का इतिहास अद्भुत है और प्यार, लोग, जगह और मंदिर में समय बिताना बहुत अद्भुत लगता है। पुष्पा 2: द रूल।'

Imtiaz Ali: करीना को दीपिका से बेहतर कलाकार मानते हैं इम्तियाज अली, निर्देशक ने वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule shooting start at andhra pradesh yaganti temple rashmika mandanna shares pic
रश्मिका मंदाना-पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा 2' के लिए रश्मिका मंदाना का लुक लंबे समय से गुप्त रखा गया है। हालांकि, बीते मंगलवार को फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे श्रीवल्ली की सिग्नेचर लाल पारंपरिक साड़ी और आभूषण पहने हुए नजर आई थीं। फिल्म की प्रोडक्शन टीम उन्हें भारी सिक्योरिटी के बीच सेट तक ले जा रही थी। वहीं तमाम फैंस अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए शूटिंग सेट पर उमड़ पड़े। वहीं, रश्मिका ने भी मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाते हुए अपने प्रसंशकों का अभिवादन किया।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी और फिल्में करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, जन्मदिन पर किया खुलासा

विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule shooting start at andhra pradesh yaganti temple rashmika mandanna shares pic
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने 'पुष्पा 2' के एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि फिल्म का सीक्वल इसके प्रीक्वल से काफी बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा था कि हमने फैंस को पहली फिल्म में कुछ पागलपन दिया। अब भाग 2 में हम जानते हैं कि हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। हम लगातार और सचेत रूप से इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Kareena Kapoor: 'सैफ की तरह नटखट हैं जेह', करीना कपूर ने बताया छोटे लाडले के चुलबुले अंदाज का राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed