सब्सक्राइब करें

Sonakshi Zaheer: सोनाक्षी के साथ भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, बोले- मैं तो भाग जाना चाहता था लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 23 Jul 2024 09:45 AM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से हाल ही में एक बातचीत में पूछा गया कि क्या उनकी योजना अपने परिवार के सामने शादी करने की थी। इसपर अभिनेत्री ने कहा कि यह हमेशा से उनकी इच्छा थी। वह एक छोटी सी शादी चाहती थीं। 

विज्ञापन
Zaheer Iqbal Reveals he planned to elope With Sonakshi Sinha Said but I got to know that wedding is not valid
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी रचाई थी। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अपनी शादी के बाद दोनों सिंगापुर और फिलीपींस अपने हनीमून ट्रिप पर गए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। अब हाल ही में जहीर ने खुलासा किया कि कैसे उनकी शादी करने की योजना सोनाक्षी की योजनाओं से अलग थी। 

Trending Videos
Zaheer Iqbal Reveals he planned to elope With Sonakshi Sinha Said but I got to know that wedding is not valid
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से हाल ही में एक बातचीत में पूछा गया कि क्या उनकी योजना अपने परिवार के सामने शादी करने की थी। इसपर अभिनेत्री ने कहा कि यह हमेशा से उनकी इच्छा थी। इस दौरान जहीर ने सोनाक्षी को बीच में टोकते हुए कहा, 'मैं तो भाग जाना चाहता था। बस देश में कहीं जाना, शादी करना और वापस आना। मगर फिर मुझे पता चला कि भारत में ये शादी वैध नहीं है।' 

Himesh Reshammiya: कभी नाक से गाने की वजह से हुए थे हिमेश ट्रोल, बाद में उसी स्टाइल के दीवाने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer Iqbal Reveals he planned to elope With Sonakshi Sinha Said but I got to know that wedding is not valid
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा कि वह एक छोटी सी शादी चाहती थीं। उन्होंने जहीर की योजना केंसिल कर दी। अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के कार्यक्रम में शामिल होने से कोई दिक्कत नहीं थी। सोनाक्षी ने साझा किया कि वे शादी में उन सभी लोगों को शामिल करना चाहती थीं, जो उनके जीवन का हिस्सा थे।

Zaheer Iqbal Reveals he planned to elope With Sonakshi Sinha Said but I got to know that wedding is not valid
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी के लिए एक बड़ी पार्टी की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, 'जहीर और सोना की शादी है तो एक पार्टी तो बनती है।' उन्होंने कहा कि उनकी शादी में सभी ने खूब समय बिताया, खूब मजे किए। 

विज्ञापन
Zaheer Iqbal Reveals he planned to elope With Sonakshi Sinha Said but I got to know that wedding is not valid
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल वेडिंग फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

जहीर इकबाल ने बातचीत के दौरान कहा कि 2022 में अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं को काफी हद तक काबू में रखा था। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में संकेत देते हुए कुछ बाते भी कही थीं। इसपर सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अभी भी हर चीज याद है। 

Bigg Boss OTT 3: अरमान ने रणवीर को दी सलाह, जुबानी जंग में विशाल और सना मकबूल को लेकर कह दी थी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed