फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : करनी है दोस्त की शादी अटेंड, डैशिंग लुक के लिए इन पांच टिप्स की लें मदद

Sat, 25 Feb 2023 01:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 25 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने दोस्त की शादी में डैशिंग लग सकते हैँ। इन टिप्स को फॉलो करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। 

विज्ञापन
5 Simple Tips to Help Look Dashing at Friends Wedding
करनी है दोस्त की शादी अटेंड, डैशिंग लुक के लिए इन पांच टिप्स की लें मदद - फोटो : instagram

Fashion : फैशन के इस दौर में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासकर कि जब हमारे किसी दोस्त की शादी होती है तो हम बेस्ट दिखने के लिए काफी दिनों पहले से तैयारी करते हैं। लड़कियों के पास तैयार होने के काफी ऑप्शन होते हैं पर अगर बात करें लड़कों की तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि दोस्त की शादी में वो किस तरह से तैयार हों कि हर कोई उन्हें देखता रह जाए।



दरअसल, फ्रेंड की शादी में शिरकत करने के दौरान आपको भी अपने दोस्त के आसपास रहना पड़ता है। जिसके चलते आपका आकर्षक दिखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने दोस्त की शादी में डैशिंग लग सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी शादी की भागदौड़ में स्मार्ट दिखने के सिंपल टिप्स बताते हैं। 

5 Simple Tips to Help Look Dashing at Friends Wedding
स्किन केयर का रखें ध्यान - फोटो : istock

स्किन केयर का रखें ध्यान

शादी की भागदौड़ में अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। शादी के पहले दिन ही आप चेहरे की मसाज करा सकते हैं। चाहें तो फेस स्क्रब भी करा लें। ताकि आपके फेस पर ज्यादा गंदगी ना रहे। 

5 Simple Tips to Help Look Dashing at Friends Wedding
पहले से करा लें हेयर ट्रीटमेंट - फोटो : istock

पहले से करा लें हेयर ट्रीटमेंट

दोस्त की शादी में अलग दिखने के लिए आप पहले ही हेयर ट्रीटमेंट करा सकते हैं। अगर आप चाहें तो पहले ही हेयर स्टाइल चेंज कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Simple Tips to Help Look Dashing at Friends Wedding
पहने बंद गले की जैकेट - फोटो : instagram

पहने बंद गले की जैकेट

आज-कल बंद गले की जैकेट काफी ट्रेंड में है। शादी में हाफ या फुल दोनों तरह की स्लीव वाली जैकेट आप कैरी कर सकते हैं। फ्लोरल प्रिंट वाली जैकेट भी इस लुक को कंप्लीट करेगी।

विज्ञापन
5 Simple Tips to Help Look Dashing at Friends Wedding
ट्राई करें नेहरू जैकेट - फोटो : instagram

ट्राई करें नेहरू जैकेट

अपने दोस्त की शादी में आप नेहरू जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका लुक काफी हटकर लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed