फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Festive Outfits For Women: सबसे हटके दिखना है तो त्योहारों में तैयार करा लें ऐसे 5 आउटफिट

Mon, 22 Sep 2025 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

Trendy Outfit For Woman: त्योहारों के सीजन में अगर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास आउटफिट तैयार करा के रख लें। 

विज्ञापन
5 trendy outfit for woman for festive season with images disprj
Festive Outfits For Women: सबसे हटके दिखना है तो त्योहारों में तैयार करा लें ऐसे 5 आउटफिट - फोटो : instagram

Trendy Outfit For Woman: त्योहारों का सीजन आते ही हर महिला चाहती है कि वो घर-परिवार या दफ्तर में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आए। पारंपरिक लुक भले ही हमेशा ट्रेंड में रहता हो, लेकिन अगर आप इस बार कुछ हटके ट्राय करना चाहती हैं तो अब वक्त है फ्यूजन और मॉडर्न ट्रेडिशनल आउटफिट्स की ओर बढ़ने का।



हर साल एक जैसे सूट, साड़ी या लहंगे पहनने की बजाय इस बार कुछ नए ट्रेंड्स को अपनाकर आप अपने लुक को बिल्कुल रॉयल और यूनिक बना सकती हैं। चाहे बात हो नवरात्रि की फिर करवा चौथ, दिवाली या भाई दूज की – हर फेस्टिव मौके के लिए कुछ हटकर पहनने से आपकी पर्सनैलिटी और भी निखर कर सामने आती है। 

इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं त्योहारों में पहने जाने वाले 5 सबसे अलग और हटके आउटफिट्स, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि कम्फर्टेबल और फोटो-फ्रेंडली भी हैं। 

5 trendy outfit for woman for festive season with images disprj
साड़ी में ग्लैमरस अंदाज - फोटो : instagram
साड़ी में ग्लैमरस अंदाज

साड़ी पहननी है, लेकिन बोरिंग अंदाज में नहीं तो उसके साथ रेगुलर ब्लाउज की जगह क्रॉप टॉप या कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहनें। ये स्टाइल आजकल बॉलीवुड सेलेब्स में भी काफी पॉपुलर है। इस तरह के आउटफिट को खासतौर पर डांडिया नाइट और दिवाली डिनर पार्टी में पहना जा सकता है। 

 
5 trendy outfit for woman for festive season with images disprj
धोती स्टाइल साड़ी - फोटो : instagram
धोती स्टाइल साड़ी

ये देखने में काफी अच्छी लगती है। अगर आप साड़ी को किसी अलग अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसी धोती स्टाइल साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बेल्ट या जैकेट के साथ पहनकर आप स्टाइल में चार चांद लगा सकती हैं। धोती स्टाइल साड़ी को नवमी से लेकर दिवाली पार्टी और फैमिली फंक्शन तक में कैरी किया जा सकता है। इसे हाई हील्स और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ कैरी करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 trendy outfit for woman for festive season with images disprj
फ्यूजन लहंगा - फोटो : instagram
फ्यूजन लहंगा 

लहंगा पहन-पहन कर बोर हो गई हैं तो पारंपरिक लहंगे की जगह अगर आप उसे लॉन्ग श्रग या इंडो-वेस्टर्न जैकेट के साथ कैरी करें। इस तरह से ये एक हटके और रॉयल लुक देता है। इस तरह के फ्यूजन लहंगे को दुर्गा पूजा, गरबा नाइट्स में कैरी किया जा सकता है। इसके लिए जैकेट या श्रग का रंग कॉन्ट्रास्ट चुनें और मिनिमल ज्वेलरी ट्राई करें।

 
विज्ञापन
5 trendy outfit for woman for festive season with images disprj
शरारा विद केप - फोटो : instagram
शरारा विद केप

शरारा सूट तो आम है लेकिन अगर आप उसे नेट या सिल्क की केप के साथ पहनेंगी, तो लुक पूरी तरह से ट्रेंडिंग हो जाएगा। इसके साथ आपको कुर्ता नहीं पहनना है, बल्कि क्रॉप टॉप कैरी करनी है। आपका ये इंडो वेस्टर्न लुक करवा चौथ और भाई दूज जैसे त्योहारों पर कमाल का लगेगा। इसके हाथ माथा पट्टी पहनकर आप अपने लुक को कमाल का बना सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed