फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2025: नवरात्रि के मौके पर कैसे हों तैयार? महिलाओं से लेकर पुरुषों के काम आएंगे ये टिप्स

Mon, 22 Sep 2025 07:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 Sep 2025 07:21 AM IST
सार

Tips To Get Ready For First Day Of Shardiya Navratri:  अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन अलग और पारंपरिक दिखना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे कुछ आसान और असरदार फैशन व ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो करें। 

विज्ञापन
tips to get ready for first day or shardiya Navratri 2025
नवरात्रि के पहले दिन खास अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram

Tips To Get Ready For First Day Of Shardiya Navratri: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। ये त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं है, बल्कि ये आत्मिक और बाहरी दोनों तरह से खुद को संवारने का भी अवसर है। इन नौ दिनों मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।



इस दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिर भी जाते हैं। बात जब मां दुर्गा की पूजा की हो रही है, ऐसे में पुरुष और महिलाएं दोनों के लुक का खास होना तो बनता है। अगर हर कोई इस दिन अपने पहनावे और लुक को थोड़ा खास बना ले, तो न सिर्फ उनपर देवी की कृपा बनी रहेगी, बल्कि आपके सादगी भरे अंदाज की भी खूब चर्चा होगी।

अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन अलग और पारंपरिक दिखना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे कुछ आसान और असरदार फैशन व ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो करें।  

tips to get ready for first day or shardiya Navratri 2025
पहनें पारंपरिक परिधान - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए स्टाइल टिप्स:

1. पहनें पारंपरिक परिधान

पूजा के मौके पर आप एथनिक आउटफिट जैसे साड़ी या सूट ही पहनें। इसे पहनते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा भारी न हो, वरना पूजा के समय आपको दिक्कत हो सकती है। चाहे तो सफेद या हल्के रंग की सिल्क, कॉटन या चिकनकारी कुर्ती चुनें। शिफॉन फैब्रिक की साड़ी भी एक बेहतर विकल्प है। 

 
tips to get ready for first day or shardiya Navratri 2025
मिनिमल हो ज्वेलरी - फोटो : Adobe stock
2. मिनिमल हो ज्वेलरी

तैयार होते समय इस बात का ख्याल रखें कि ज्यादा भारी ज्वेलरी पूजा में आपको असहज कर सकती है। इसलिए बस कानों में हल्के ईयररिंग्स के साथ गले में हल्का चोकर पहनें। उंगलियों में एक अंगूठी और हाथों में चूड़ियां आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to get ready for first day or shardiya Navratri 2025
मेकअप और हेयर स्टाइल - फोटो : Adobe stock
3. मेकअप और हेयर स्टाइल

पूजा में खुले बाल आपको परेशान करेंगे। ऐसे में बालों में या तो बन बना लें। अगर बन नहीं बनाना चाहती हैं तो पोनीटेल बना लें। इसके अलावा अपने लुक के हिसाब से मेकअप का चयन करें। अगर हमारी राय मानेंगी तो न्यूड मेकअप के साथ जाएं, क्योंकि एक तो वो आजकल ट्रेंड में है, दूसरा पूजा के लिए न्यूड मेकअप सही माना जाता है। 
  
 
विज्ञापन
tips to get ready for first day or shardiya Navratri 2025
ऐसा हो आउटफिट - फोटो : instagram
 पुरुषों के लिए स्टाइल टिप्स

1. ऐसा हो आउटफिट

पुरुषों के पास आउटफिट के ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुर्ता-पायजामा कैरी करें। यदि पायजामा कैरी करने का मन नहीं है तो कुर्ते के साथ आप धोती भी पहन सकते हैं। धोती-कुर्ता भारतीय परिधान है, जिसे पूजा-पाठ में पहनना अच्छा माना जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed