आधुनिकता के दौर में हर कोई स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहता है। इतना ही नहीं फैशन अब सफलता पाने की एक कड़ी बनते जा रही है। खासतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए नए-नए स्टाइल और फैशन को आजमा रहे हैं। वैसे तो प्यार और रिश्ते में इन सब चीजों की कोई जगह नहीं है लेकिन अच्छे फैशन सेंस से व्यक्त्तिव के बारे में पता चलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस कर सकते हैं।
गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो अपने फैशन में करें ये खास बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासी ब्लेजर
यह ड्रेस इस समय ट्रेंड में है। इसके लिए आप किसी भी मैचिंग पैंट-शर्ट के साथ ट्राई कर सकते हैं। इस ड्रेस में आप बेहद प्रोफेशनल और फैशनेबल दिखेंगे। वहीं इस तरह के ड्रेस के साथ खूबसूरती बढ़ाने के लिए सीजर हेयरस्टाइल रखें।
डेनिम जैकेट
माचो मैन दिखने के लिए आप बड़ी टी-शर्ट और नैरो कलरफूल पैंट के सााथ डेनिम जैकेट को ट्राई कर सकते हैं। इस ड्रेस में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। वहीं इस ड्रेस के साथ फुटवियर की बात करें तो एंकल बुट्स ट्राई कर सकते हैं। आपका यह गेटअप आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आएगा।
लेदर जैकेट
डेनिम जैकेट के बदले आप चाहे तो लेदर जैकेट भी ट्राई कर सकते हैं। लेदर जैकेट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे किसी भी तरह के ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। एक बात ध्यान देने वाली ये है कि लेदर जैकेट में भी आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।
टी-शर्ट के साथ ब्लेजर
इन दिनों प्रोफेशनल लुक ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप भी अपने प्रोफेशनल लुक को और भी बेहतर बनाना चाह रहे हैं तो आप ब्लेजर ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप टी-शर्ट विद ब्लेजर भी ट्राई कर सकते हैं। हां, इस गेटअप में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप फुटवियर में केवल स्पोर्ट्स शूज ही पहनें।