फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया की तरह दोबारा पहननी है शादी की साड़ी तो इन बातों का रखें ध्यान, दिखेंगी खूबसूरत

Wed, 18 Oct 2023 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी शादी की साड़ी को दोबारा स्टाइल करना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। इससे आपका लुक बेहद निखरकर आएगा। 

विज्ञापन
69th national film awards Alia Bhatt wedding saree look how to recreate wedding saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

Alia Bhatt: मंगलवार को कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल था। अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सम्मानित किया गया है। फिल्म में अभिनेत्री ने जो किरदार निभाया था, उसकी वजह से उन्हें अभी तक कई बार सम्मानित किया जा चुका है।



इसके बाद अब जब मंगलवार को उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया तो उनकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी। ये समारोह उनके लिए बेहद खास था, ऐसे में इस सम्मान समारोह में आलिया अपनी शादी की साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

शादी का जोड़ा हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में उन्होंने अपने खास दिन के लिए इस खास साड़ी को ही चुना। अगर आप भी आलिया की ही तरह अपनी शादी की साड़ी को दोबारा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। 

69th national film awards Alia Bhatt wedding saree look how to recreate wedding saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

कैसी है आलिया की साड़ी

बात करें अभिनेत्री की साड़ी की तो उनकी शादी की साड़ी आइवरी रंग की है, जिसे पहनकर उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। एक्ट्रेस ने सम्मान समारोह के लिए अपने लुक को बेहद अलग तरह से कैरी किया था। अपनी शादी की साड़ी को पहनकर आलिया ये मैसेज दिया है कि सेलेब्स भी कपड़े दोहराते हैं। 

69th national film awards Alia Bhatt wedding saree look how to recreate wedding saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

पूरे लुक में करें बदलाव

अगर आप अपनी शादी की साड़ी में एक बार फिर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि साड़ी के अलावा आपको सब कुछ अलग तरह से कैरी करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
69th national film awards Alia Bhatt wedding saree look how to recreate wedding saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

ज्वेलरी में करें बदलाव

जहां एक तरफ आलिया ने अपनी शादी के दिन हैैवी नेकपीस पहना था, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के लिए एक प्यारा सा चोकर पहना था। ये चोकर उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा था। अगर आप भी शादी की साड़ी पहनना चाहती हैं तो वेडिंग ज्वेलरी से हटकर कुछ ट्राई करें। 

विज्ञापन
69th national film awards Alia Bhatt wedding saree look how to recreate wedding saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

 हेयर स्टाइल भी बदलें

अपनी शादी में उन्होंने बालों को खुला रखा था, लेकिन सेरेमनी में उन्होंने बालों में बन बनाया था। अगर आप भी शादी से हटकर दिखना चाहती हैं तो बालों को कुछ अलग तरह से स्टाइल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed