सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

चेहरे पर निखार लाएंगे ये घरेलू नुस्खे, किचन में रखीं चीजों से होंगे तैयार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 27 Feb 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
7 natural cleanser for clear skin home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी त्वचा को लेकर हम लोग हमेशा सजग रहते हैं। उसके रंगरोवन और निखार के लिए तमाम उपाय अपनाते हैं। इसके लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट खरीदते हैं जिससे त्वचा की निखार को बरकरार रहे। ऐसे में यह पता लगाना भी मुश्किल होता है कि बाजार में मौजूद हजारों तरह के प्रोडक्टस में से उनके लिए कौन सा सही रहेगा। किसी भी प्रकार के त्वचा उपचार या घरेलू उपचार पर जाने से पहले, यह जान लेना जरूरी है कि स्किन केयर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है क्लिंसिंग। त्वचा को साफ और निखार भरा रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसे नियमित रूप से साफ रखना है। इस रूप में स्किन केयर को नजरअंदाज नही किया जा सकता। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल क्लींजर के बारे में बताएंगे जिसके सहारे आप किचन में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर स्किन केयर कर सकते हैं। 

Trending Videos
7 natural cleanser for clear skin home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नेचुरल क्लींजर दही
ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन के लिए दही बेस्ट ऑप्शन है। दो छोटे चम्मच दही से रोजाना शाम में चेहरे का मसाज करें और गुनगुने पानी से उसे धो लें। यह आपकी स्किन को साफ रखेगा। साथ ही साथ खराब होने से भी बचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 natural cleanser for clear skin home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर
जब बात स्किन केयर के लिए नैचुरल सामग्री की होती है। तो इस रूप में टमाटर का नैचुरल क्लींजर से त्वचा को साफ रखा जा सकता है। इसके लिए आपको आधे टमाटर को पांच मिनट त्वचा पर रब करना होग। यह सिर्फ न आपकी स्किन साफ करेगा साथ ही साथ आपके रोम छिद्र को खोलने का भी काम करेगा। स्किन को लचीला बनाने और टाइट करने में भी यह उपयोगी है। 

7 natural cleanser for clear skin home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुल्तानी मिट्टी
अगर आपकी त्वचा ऑयली है। आप इसके चलते हमेशा परेशान रहते हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी से बने पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से प्राकृतिक है। जो काफी लंबे समय से स्किन को साफ करने और शुद्ध करने के लिए उपयोग की जा रही है। आयुर्वेद भी स्किन केयर के लिए इस प्रक्रिया पर जोर देता है। दो छोटे चम्मच क्ले लें और एक उसमें एक चुटकी कपूर पाउडर मिलाएं। इसे पानी से मिलाएं। इसके बाद गीली त्वचा पर मसाज करें।

विज्ञापन
7 natural cleanser for clear skin home remedies
पपीता

पपीता
अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है, तो ओटमील और थोड़े दूध में मैश किया पपीता मिलाकर उसे स्किन पर मसाज करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाने के बाद अच्छे से धो लें। यह सिर्फ आपकी स्किन को साफ नहीं करेगा  बल्कि दाग-धब्बे को भी दूर करने में भी सहायक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed