सब्सक्राइब करें

वार्डरोब में रखें कपड़े कहीं हो न जाएं खराब, इन खास तरीकों से करें देखभाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 28 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
8 amazing ideas to organize wardrobe
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दी का मौसम खत्म हो गया है और गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हम सभी अपने वॉर्डरोब में कुछ बदलाव जरूर करेंगे। लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण ऐसे कई आउटफिट्स का इस्तेमाल हमने पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिसे अक्सर हम ऑफिस, पार्टी या शादी-ब्याह में पहनते थे। इस वजह से वार्डरोब पर नजर डाले भी हमें बहुत दिन हो गया होगा। घर पर रहते हुए भी आपको बहुत काम होंगे लेकिन आपको इसी बीच एक नजर वार्डरोब पर भी डालनी चाहिए। अगर कोई कपड़ा गंदा दिखे तो उसे धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डालें और वहीं कोई कपड़ा बहुत दिन तक एक ही फोल्ड में पड़ा हो तो उसे धूप जरूर दिखाएं। क्योंकि कपड़ों को ज्यादा दिन तक रखे रहने से उनमें फंगस लग जाते हैं, जिसकी वजह से वो खराब हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जो जो वॉर्डरोब को साफ और व्यवस्थित रखने में आपकी मदद करेंगे।

Trending Videos
8 amazing ideas to organize wardrobe
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया
  • लकड़ी यानी वुडन की वॉर्डरोब को बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए खोल दें ताकि उसमें ताजी हवा की आवाजाही हो सके। अगर आप ऐसा करते हैं तो कपड़े में बदबू आने की समस्या नहीं होगी।
  • हमेशा महंगी डिजाइनर ड्रेस और साड़ियों को एक प्लास्टिक बैग में डालकर ही अलमारी में रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो लंबे समय तक कपड़े खराब भी नहीं होंगे और आयरन की भी जररूत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 amazing ideas to organize wardrobe
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया
  • कभी भी अलमारी में कपड़े रखने से पहले पेपर या सिलिकॉन मैट बिछाएं। इसके बाद कपड़ों को अच्छे से धोकर और धूप में सुखाएं। सुखाए गए कपड़ों को यदि आयरन करना जरूरी हो तो आयरन करने के बाद ही अलमारी में अच्छे से रखें।
  • कपड़ों को फंगस, नमी और सीलन से बचाने के लिए आप वार्डरोब में नैप्थलिन बॉल्स भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से कपड़ों से बदबू नहीं आएगी।
8 amazing ideas to organize wardrobe
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया
  • कई लोगों का वार्डरोब ऐसा होगा, जिसे खोलते ही सारे कपड़े और सामान खुद आपके ऊपर ही गिर जाएगा। इससे बचने के लिए अलमारी में रखे जाने वाले सामान की एक सूची बना लें। पार्टी वियर्स अलग, वेडिंग वियर्स अलग और ऑफिस वियर्स अलग। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी अलमारी व्यवस्थित नजर आएगी और किसी सामान को ढूंढने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
  • अगर आप आयरन करने वाले कपड़ों को भी अलमारी में रखना चाहते हैं तो एक कोने में इनका सेट बनाएं। वहीं हैंगर वाले कपड़ों को टांग दें। ऐसा करने से वार्डरोब व्यवस्थित दिखेगा और जगह भी पर्याप्त रहेगी।
विज्ञापन
8 amazing ideas to organize wardrobe
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया
  • कई लोग वार्डरोब में ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी रखते हैं। इसके लिए आप वॉर्डरोब में दिए कुछ अन्य छोटे बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वार्डरोब के निचले भाग में आप जूतों को भी जगह दे सकते हैं। ऐसे जूते, जिनका आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, उन्हें डिब्बे में पैक कर पीछे की साइड में रख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed