{"_id":"623c11737e0b9e7bf91df489","slug":"aaj-ka-fashion-plus-size-women-must-try-these-western-outfit-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: प्लस साइज वुमन भी गर्मियों में दिखेंगी स्टाइलिश, पहनें ये वेस्टर्न वियर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: प्लस साइज वुमन भी गर्मियों में दिखेंगी स्टाइलिश, पहनें ये वेस्टर्न वियर
प्लस साइज महिलाएं अपने पहनावे को लेकर बहुत सजग रहती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो वेस्टर्न वियर पहनेंगी तो वो अच्छी नहीं दिखेंगी। अगर ऐसा सोचकर आप भी साडी या फिर सूट ही पहनती हैं। तो इस समर सीजन में इन आउटफिट्स को ट्राई करें। ये दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी हैं। साथ ही इसमे आपका वजन भी बहुत ज्यादा नहीं समझ में आएगा। तो चलिए जानें वो कौन से आउटफिट हैं जिन्हें आप आसानी से गर्मियों में पहनकर स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
2 of 6
palazzo pants
- फोटो : istock
अगर आपको जींस पहनने से गर्मी का एहसास होता है तो आप समर सीजन में पलाजो पैंट और ओवरसाइज टीशर्ट ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी स्टाइलिश दिखता है और काफी कंफर्टेबल होता है। वहीं अगर आपके टमी एरिया पर फैट ज्यादा है तो आप क्रॉप टॉप के साथ भी इसे मैच कर सकती हैं।. ये स्टाइलिश दिखेगा।
3 of 6
jeans
- फोटो : Instagram/pi.2212.design
आप चाहे तो कैरेट जींस या फिर पैंट को क्रॉप टॉप के साथ मैच कर पहनें। ये काफी कूल लुक देगा और टमी एरिया पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा। प्लस साइज वुमन के बीच ये लुक इन दिनों काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kurti jeans
- फोटो : istock
जींस के साथ कुर्ती
अगर आप ट्रेडिशनल पहनना पसंद करती हैं लेकिन साथ में वेस्टर्न टच लाना चाहती हैं तो जींस के साथ कुर्ती पहनना भी बेस्ट ऑप्शन है। गर्मियों के सीजन में कॉटन या फिर लिनेन की कुर्ती को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें और इसे जींस के साथ पेयर करें। ये काफी स्टाइलिश लुक देगा।
विज्ञापन
5 of 6
प्लस साइज अभिनेत्रियां
- फोटो : Social Media
शार्ट ड्रेस
अगर आप मॉडर्न और क्लासी लुक चाहती हैं तो समर में शार्ट ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। बाजार में कई सारी डिजाइन की शार्ट ड्रेस मिल जाएगी। जिसे आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।