लहंगा हो या फिर साड़ी, खूबसूरत सी स्लीव पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। लेकिन जैसे ही डिजाइन की बात आती है तो महिलाओं को ज्यादातर बैक या फिर नेकलाइन की डिजाइन ही याद आती है। लेकिन आप चाहें तो स्लीव की डिजाइन के साथ ही ब्लाउज को स्टाइलिश बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके बाजुओं के आसपास ज्यादा फैट जमा है तो डिजाइनर स्लीव की मदद से इसे छुपाया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी स्लीव की डिजाइन मोटी बाजुओं के लिए परफेक्ट होंगी।
आज का फैशन: बाजुएं मोटी हैं तो पहनें इस तरह की स्लीव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो इन दिनों काफी सारी स्लीव ट्रेंड में है। वहीं फुल स्लीव का ट्रेंड कोई नया नहीं है। लेकिन इस तरह की स्लीव के साथ आप बाजुओं के फैट को आसानी से छिपा सकते हैं। एंब्रायडरी वाले कपड़े की फुल स्लीव से लोगों का ध्यान बाजुओं से हटकर एंब्रायडरी पर आ जाएगा और आपका लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा।
पफ स्लीव को ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट में ही ट्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो पफ स्लीव को अपने लहंगे के ब्लाउज में ट्राई कर सकती है। इससे कंधे के आसपास का फैट कम नजर आएगा और आपकी बाजुएं सुडौल दिखेंगी।
रफल इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। साड़ी, पैंट्स से लेकर टॉप और कुर्ते में भी रफल डिजाइन दिख जाती है। ऐसे में आप चाहे तो रफल डिजाइन को ब्लाउज की स्लीव पर बनवा सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी लुक देने के साथ ही बाजुओं पर से ध्यान हटाने का काम करेगा। जिससे आप परफेक्ट लुक पा सकेंगी। वैसे फुल स्लीव वाले ब्लाउज में रफल डिजाइन ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
अगर आप रफल की दीवानी नही है और ब्लाउज में नहीं बनवाना चाहतीं। तो फिर बेल स्लीव ट्राई कर सकती हैं। ये स्लीव भी काफी खूबसूरत लुक देगी और मोटी बाजुओं को सुडौल दिखाने में मदद करेगी।