{"_id":"64096091e2dd5909b507de79","slug":"actress-aditi-rao-hydari-sharara-dress-collection-photos-aditi-rao-hydari-fashion-style-2023-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : कमाल का है अदिति राव हैदरी का शरारा सूट कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : कमाल का है अदिति राव हैदरी का शरारा सूट कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर
Fashion: अदिति राव हैदरी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। घर-घर में अपनी कला से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अदिति को लोग काफी पसंद करते हैं। अदिति एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। यही वजह है कि उनके ड्रेसिंग सेंस में राजघराना झलकता है। अगर इनकी फोटोज पर नजर डाली जाए तो अदिति को आए दिन शरारा सूट पहने देखा जाता है।
वो शरारा तब से पहन रहीं हैं जब भारत में इसका ज्यादा चलन भी नहीं था। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डाली जाए तो ये देखने को मिलेगा कि अदिति को शरारा सूट पहनना काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी उनके शरारा सूट का कलेक्शन देखेंगी तो उस पर से नजर हटाना मुुश्किल हो जाएगा। तो आइए देर ना करते हुए आज हम आपको अदिति के शरारा सूट का बेस्ट कलेक्शन दिखाते हैं ताकि आप भी उन्हें देख कर टिप्स ले सकें।
2 of 7
पीले शरारा में अदिति का प्यारा लुक
- फोटो : instagram
पीले शरारा में अदिति का प्यारा लुक
एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अदिति ने डिजाइनर पुनीत बलाना द्वारा डिजाइन किया हुआ शरारा सूट पहना था। ये एक केड़िया स्टाइल कुर्ता था और इसके साथ उन्होंने शरारा पहना था। इस सूट पर बेहद हल्का काम था।
3 of 7
मिंट ग्रीन शरारा सूट में अदिति
- फोटो : instagram
मिंट ग्रीन शरारा सूट में अदिति
अदिति के इस शरारा सूट को लेबल अनुश्री ने डिजाइन किया था। इस सूट पर खूबसूरत एम्ब्रॉयड्री थी। इयररिंग्स के साथ इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पिंक शरारा लगा गजब
- फोटो : instagram
पिंक शरारा लगा गजब
एक्ट्रेस के इस पिंक कलर के शरारा को लोगों ने बेहद पसंद किया था। रिद्धि मेहरा द्वारा डिजाइन किए गए इस शरारा पर फ्लोरल प्रिंट था, जो इसके लुक को काफी प्यारा बना रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
ग्रीन फ्लोरल प्रिंट शरारा
- फोटो : instagram
ग्रीन फ्लोरल प्रिंट शरारा
प्रिंट्स बाय राधिका का ये शरारा सूट अदिति के ऊपर काफी जच रहा था। इस सूट के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा था, वहीं कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।