{"_id":"657a97ce560b85c3860481e6","slug":"actress-divyanka-tripathi-birthday-latest-look-of-divyanka-tripathi-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divyanka Tripathi Birthday: हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Divyanka Tripathi Birthday: हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, आप भी डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:13 PM IST
सार
टीवी की बेबाक एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज यानी कि 14 दिसंबर को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके क्लासी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Divyanka Tripathi Birthday
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Divyanka Tripathi Birthday: टीवी की फेमस अभिनेत्री और फैंस की चहेती दिव्यांका त्रिपाठी दहिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मीं दिव्यांका आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया के साथ कुछ साल पहले ही सात फेरे लिए हैं।
दिव्यांका टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से लोगों के दिल में अपनी बेहद ही खास जगह बनाई है। वो अक्सर अपने क्लासी लुक्स की तस्वीरें अपने फैंस से साझा करती रहती हैं, जिन पर लोग बेहद प्यार लुटाते हैं। शायद ही कोई ऐसा आउटफिट होगा, जो उनके ऊपर ना जचे।
हर तरह के आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद ही कमाल की लगती हैं। ऐसे में लड़कियां उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होती हैं। अगर आप भी दिव्यांका के लुक्स देखना चाहते हैं, तो हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
Divyanka Tripathi Birthday
- फोटो : instagram
लहंगा साड़ी
एक्ट्रेस का लहंगा साड़ी लुक बेहद ही खूबसूरत हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों में जूड़ा बनाया हुआ है। आप भी चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 7
Divyanka Tripathi Birthday
- फोटो : instagram
जमसूट
दिव्यांका अक्सर बॉस लेडी लुक में भी नजर आती हैं। उनका ये जमसूट लुक काफी ज्यादा क्लासी दिख रहा है। अगर आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Divyanka Tripathi Birthday
- फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस
दिव्यांका त्रिपाठी इस तरह की ड्रेसेस में भी काफी ग्लैमरस दिखती हैं। फिर चाहे वो इसके साथ पोनीटेल बनाएं या फिर बालों को स्ट्रेट रखें, उनका हर लुक कमाल का होता है।
विज्ञापन
5 of 7
Divyanka Tripathi Birthday
- फोटो : instagram
शरारा सूट
आजकल की लड़कियों और महिलाओं को शरारा सूट बेहद आरामदायक लगता है। ऐसे में अगर बात करें दिव्यांका के शरारा सूट लुक की तो वो इसमें बला की खूबसूरत लगती हैं। अक्सर कई कार्यक्रमों में उन्हें ये पहने देखा जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।