फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: दुल्हन बनीं कियारा आडवाणी का लाल जोड़ा है बेहद खास, फिल्म के लिए पहना लाखों का लहंगा

Wed, 13 Jul 2022 03:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Actress Kiara Advani Bridal Look In Jugjugg Jeeyo in 3 Lakh Red Lehenga News in Hindi
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी फिल्मों की तरह ही अपनी फैशन च्वॉइस की वजह से भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं। सिंपल टीशर्ट से लेकर शार्ट्स और ग्लैमरस लुक के लिए डीप प्लजिंग नेकलाइन को वो काफी पसंद करती हैं। वहीं बात जब उनके एथिनिक लुक की आती है। तो कियारा का यहां भी हटके अंदाज ही देखने को मिलता है। इन दिनों कियारा अपनी फिल्म जुग-जुग जियो की वजह से काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके एथिनिक लुक काफी खूबसूरत हैं।

Actress Kiara Advani Bridal Look In Jugjugg Jeeyo in 3 Lakh Red Lehenga News in Hindi
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म जुग-जुग जियो फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में दुल्हन बनीं कियारा का खूबसूरत लुक हर किसी को भा रहा है। वहीं लाल जोड़े की कीमत भी बेहद खास है। दरअसल, जुग-जुग जियो शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म है। जिसके एक सीन में कियारा आडवाणी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। 

Actress Kiara Advani Bridal Look In Jugjugg Jeeyo in 3 Lakh Red Lehenga News in Hindi
kiara advani - फोटो : instagram

सुर्ख लाल रंग के ब्राइडल जोड़े में तैयार कियारा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं। कियारा का ये दुल्हन वाला रूप देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। दरअसल, कियारा ने दुल्हन वाले सीन में लाल रंग का लहंगा पहना है। जिसकी डिटेल सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट एका लखानी से शेयर की है। कियारा का ये ब्राइडल लहंगा मृणालिनी राव के कलेक्शन से लिया गया है। जिस पर जरदोजी की भारी-भरकम एंब्रायडरी की गई है। वहीं साथ में वी नेकलाइन के मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kiara Advani Bridal Look In Jugjugg Jeeyo in 3 Lakh Red Lehenga News in Hindi
kiara advani - फोटो : youtube vedio

जिसे कियारा ने ग्रीन कलर की कुंदन वाली ज्वैलरी के साथ मैच किया है। माथपट्टी के साथ ही डबल लेयर के नेकपीस और हैवी ईयररिंग्स को कियारा ने पहना है। वहीं डार्क रेड शेड की लिपस्टिक और आंखों में काजल और आई लाइनर के साथ दुल्हन वाले इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहनाया गया है। 

विज्ञापन
Actress Kiara Advani Bridal Look In Jugjugg Jeeyo in 3 Lakh Red Lehenga News in Hindi
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा के इस लहंगे की एंब्रायडरी की तरह ही कीमत भी काफी खास थी। दरअसल, इस लहंगे की डिटेल डिजाइनर के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जहां इस रॉ सिल्क फैब्रिक से बने इस लहंगे की कीमत है 3,36,000 रुपये। तो अगर आप अपने वेडिंग डे पर इस लहंगे को पहनने की ख्वाहिश रखती हैं। तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed