फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : शादियों में क्लासी दिखने के लिए पहनें एक्ट्रेस रेखा जैसी साड़ियां, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 02 May 2023 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 02 May 2023 11:02 AM IST
सार

अगर आप भी शादी समारोह के लिए बेस्ट क्लासिक साड़ी की तलाश कर रही हैं तो रेखा का कलेक्शन देखकर आपकी तलाश पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
Actress Rekha Inspired Saree Collection for Wedding to Look Stylish Fashion Tips in Hindi
Rekha Saree Collection - फोटो : instagram

Rekha Inspired Saree Collection : एक समय था जब अभिनेत्री रेखा का जलवा बरकरार था। वो उस समय की अभिनेत्रियों को ना सिर्फ खूबसूरती में बल्कि एक्टिंग में भी मात देती थीं। अब जब एक्ट्रेस 68 साल की हो गई हैं, तब भी वो आज के समय की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। आज भी जब वो साड़ी पहनकर निकल जाती हैं तो लोग सब कुछ छोड़ कर उनकी एक झलक पाने को बेताब हो जाते हैं।



एक्ट्रेस अक्सर साड़ियां ही पहने देखी जाती हैं। उनकी साड़ियों का कलेक्शन इतना शानदार है कि महिलाएं उनके टिप्स ले सकती हैं। वो अपनी साड़ी के हिसाब से ही हेयर स्टाइल कैरी करती हैं और उसी तरह से ज्वेलरी पहनती हैं। अगर आप भी शादी समारोह के लिए बेस्ट क्लासिक साड़ी की तलाश कर रही हैं तो रेखा का कलेक्शन देखकर आपकी तलाश पूरी हो सकती है। आइए देर ना करते हुए आपको एक्ट्रेस का बेस्ट साड़ी कलेक्शन दिखाते हैं। 

Actress Rekha Inspired Saree Collection for Wedding to Look Stylish Fashion Tips in Hindi
Rekha Saree Collection - फोटो : instagram

हरे रंग की साड़ी

गोल्डन टच के साथ ऐसी हरे रंग की सिल्क की साड़ी शादी में पहनने के लिए एक परफेक्ट आउटफिट हो सकती है। ये आपके लुक को पूरी तरह से बदल कर रख देगी। इसके साथ आप मैचिंग की ही ज्वेलरी पहनें। इस तरह की साड़ी के साथ अपनी स्किन के हिसाब से ही मेकअप करें। 

Actress Rekha Inspired Saree Collection for Wedding to Look Stylish Fashion Tips in Hindi
Rekha Saree Collection - फोटो : instagram

ऑफ व्हाइट साड़ी

अगर आप शादी में क्लासी और एलिगेंट सा लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह की ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ मेकअप का थोड़ा ध्यान रखें। अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए इस साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Rekha Inspired Saree Collection for Wedding to Look Stylish Fashion Tips in Hindi
Rekha Saree Collection - फोटो : instagram

येलो और ऑरेंज साड़ी

अगर आप किसी शादी में इस तरह की साड़ी पहनेंगी तो ये देखने में काफी क्लासी लगेगा। येलो और ऑरेंज दोनों ही रंग शादी के हिसाब से परफेक्ट हैं। नई दुल्हन भी इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Actress Rekha Inspired Saree Collection for Wedding to Look Stylish Fashion Tips in Hindi
Rekha Saree Collection - फोटो : instagram

ब्लैक कांजीवरम

ब्लैक और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी के साथ आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियों के साथ अगर आप बालों में बन बना कर गजरा लगाएंगी तो आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed