{"_id":"5f7c14e972e2dd42917d600a","slug":"add-a-glam-and-modern-touch-in-your-saree-like-vidya-balan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन से सीखें साड़ी को नए अंदाज में बांधना, ट्रेडिशनल कपड़ों को देती हैं मॉडर्न टच","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
विद्या बालन से सीखें साड़ी को नए अंदाज में बांधना, ट्रेडिशनल कपड़ों को देती हैं मॉडर्न टच
विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्हें साड़ी पहनना पसंद है। कुछ सालों पहले भले ही विद्या भारी-भरकम सिल्क की साड़ियों में नजर आईं हो। लेकिन इन दिनों वो हर बार साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रही हैं। सिंपल साड़ियों को मॉडर्न टच दे विद्या का लुक इंप्रेसिव नजर आ रहा है। तो गर्ल्स अगर आप साड़ी पहनने की चाह रखती हैं तो विद्या बालन के ये स्टाइल जरूर आपको इंप्रेस करेंगे। आगे की स्लाइड में देखिए कुछ खास लुक।
2 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
पिछले कुछ दिनों से विद्या बैक टू बैक इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरों के साथ नजर आ रही हैं। जिसमें साड़ी के साथ कई सारी एक्सेसरीज और लुक को ट्राई कर रही हैं। कभी बेल्ट तो कभी जैकेट, यहां तक कि पैंट के साथ पहनी उनकी साड़ी भी काफी जबरदस्त थी। तो चलिए देखें विद्या के बेहतरीन लुक।
3 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
पिछले दिनों विद्या ने बेहद कीमती ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी कैरी की थी। ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी पहने विद्या ने ब्राउन बेल्ट के साथ इसे पेयर किया था। मैटेलिक बकल वाले इस बेल्ट के साथ साड़ी का ये लुक हर लड़की को पसंद आने के लिए काफी है। वहीं उनका सिंपल लुक फैंस को भी काफी पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
वहीं विद्या ने लाल रंग की साड़ी को भी काफी एक्सपेरिमेंटल तरीके से बांधा है। मैचिंग बेल्ट, फुल स्लीव ब्लाउज औकर गले में एंटिक नेकपीस के साथ उनका लुक काफी इंप्रेसिव है।
विज्ञापन
5 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
यहीं नहीं विद्या साड़ी लव को मॉडर्न टच के साथ पहन कई बार दि्खा चुकी हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक में तैयार विद्या का ये स्टाइल काफी खूबसूरत है। पैंट और क्रॉप टॉप के साथ ग्रे कलर की फ्लोरल साड़ी वाला उनका ये लुक एक इवेंट के दौरान नजर आया था। जिसमें विद्या स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।