फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदिति राव हैदरी का गर्मियों में दिखा कूल लुक, समर ड्रेस में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Thu, 15 Apr 2021 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 15 Apr 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
aditi rao hydari rose pink off shoulder short dress with train impress fashionistas
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी काफी फैशनेबल हैं। इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जिस पर वो अक्सर ही मशहूर फैशन ब्रांड्स को एंडोर्स करते दिख जाती हैं। कैजुअल वियर से लेकर एथिनिक तक हर बार वो कुछ ऐसे रेडी होती हैं कि बस निगाहें उन्हीं पर थम जाती हैं। इस बार भी जब वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयार हुईं तो उनका लुक कमाल का खूबसूरत नजर आया। गुलाबी रंग की ड्रेस में अदिति किसी एंजल की तरह दिख रही थीं। 

aditi rao hydari rose pink off shoulder short dress with train impress fashionistas
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

उनका स्प्रिंग समर लुक किसी भी लड़की को इंप्रेस करने के लिए काफी दिख रहा है। क्यूट पिंक कलर की इस शार्ट ड्रेस में पीछे की तरफ ट्रेन जोड़ी गई है। जो इसे ग्लैमरस बना रही है। वहीं ऑफ शोल्डर रफल डिजाइन इसे आकर्षक दिखा रहा है। इस ऑफ शोल्डर लुक के साथ प्लीटेड पेप्लम स्कर्ट ऐड की गई है। जिस पर लैस से वर्क किया गया है। 

aditi rao hydari rose pink off shoulder short dress with train impress fashionistas
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram

रोज पिंक कलर की इस ड्रेस का लुक बेहद खूबसूरत है। वहीं अदिति ने इस ड्रेस को मैचिंग की पिंक फ्लोरल प्रिंट हील्स के साथ इसे पहना है। मिनिमम एक्सेसरीज जिसमे सिल्वर चोकर नेकपीस शामिल है। वहीं बात करें मेकअप की तो मैट पिंक बेस मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और आंखों पर मिनिमम मेकअप किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditi rao hydari rose pink off shoulder short dress with train impress fashionistas
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram

अदिति का ये लुक हर तरीके से इंप्रेसिव लग रहा है। वैसे अदिति हमेशा की स्टाइल के मामले में अलग स्टैंडआउट करती हैं। फिर वो चाहे किसी पपराजी के कैमरे में कैद हों या फिर फोटोशूट के लिए रेडी। हर बार उनका लुक फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी होता है। 

विज्ञापन
aditi rao hydari rose pink off shoulder short dress with train impress fashionistas
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में अदिति का कूल लुक नजर आता है। प्रिंटेड क्रॉप टॉप जिस पर फ्रंट में नॉट बनी है। वहीं साथ में लूज फिटिंग रिप्ड जींस और साथ में मिनिमम मेकअप अदिति के लुक को खास बना रहे हैं। वहीं ये तस्वीरें किसी भी फैशनेबल गर्ल को नेक्स्ट ब्रंच आउटिंग के लिए इंस्पायर कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed