इंडियन आइडल के होस्ट और गायक आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे ले लिए। इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंधे आदित्य की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हन बनीं श्वेता बेहद खूबसूरत लिबास में नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए दुल्हन बनीं श्वेता के बेहतरीन लुक।
आदित्य नारायण बंधे शादी के बंधन में, देखें दुल्हन श्वेता अग्रवाल के खूबसूरत लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदित नारायण के बेटे आदित्य और श्वेता के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें जहां दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं। श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना है। जिसमें लाल रंग के थ्रेड से एंब्रायडरी की गई है। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी लगा रही है।
वहीं बात करें श्वेता के मेकअप की तो बहुत कम हाइलाइटर के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। माथपट्टी के साथ सिल्वर नेकलेस और हाथों में लाल चूड़ा के साथ गोल्डन कलीरे पहन रखा था। पिंक चिक्स और पिंक लिप्स के साथ श्वेता ने ब्यूटीफुल ब्राइडल लुक का चुनाव किया था।
यहीं नहीं शादी के पहले आदित्य और श्वेता की फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं थीं। जिसमें श्वेता ने पीच रंग का सिंपल सा लहंगा चुना था। जिसके साथ डार्क रेड कलर के नेकपीस और बालों में बन के साथ क्यूट स्माइल में पोज दे रही थीं।
श्वेता का ये ब्राइडल लुक उन्हे काफी अलग लुक दे रहा था। वहीं आदित्य ने इस मौके के लिए बॉटल ग्रीन रंग का कुर्ता चुना था। जिस पर ऑरेंज वर्क किया गया था।
A post shared by Aditya Naraya is my life ❤️❤️ (@adiholic_puja)