Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
after corona recovery malaika arora comfy chic hot look in a day with short breezy dress and neon maxi dress
{"_id":"5f7833cc8ebc3e9bc03f4bec","slug":"after-corona-recovery-malaika-arora-comfy-chic-hot-look-in-a-day-with-short-breezy-dress-and-neon-maxi-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने एक ही दिन में तीन ड्रेस में दिखाए स्टाइलिश लुक, फैंस का लूट लिया दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा ने एक ही दिन में तीन ड्रेस में दिखाए स्टाइलिश लुक, फैंस का लूट लिया दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा कोरोना से लड़कर बाहर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो ग्लैमरस लुक एक बार फिर से फैंस का दिल चुराने के लिए तैयार हैं। तभी तो एक ही दिन में तीन बार मलाइका का अलग अंदाज टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। हर बार अलग लुक में मलाइका का अंदाज ये बताने के लिए काफी है कि वो बीटाउन की फैशन डीवा हैं। तो चलिए देखें मलाइका के ग्लैमरस लुक।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram/fanpage
नियॉन ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आते ही मलाइका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हॉल्टर नेकलाइन स्लीवलेस मैक्सी गाउन के साथ क्रिसक्रॉस बैक डिजाइन इस ड्रेस को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी थी। वहीं इस खूबसूरत ड्रेस को बेल्ट के साथ टीमअप कर फिगर फ्लांट करते दिखीं। वहीं सिंपल स्लीन मेसी पोनी टेल और कोहल आईज के साथ पोल्का डॉट मास्क लुक को खास बनाने के लिए काफी है।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram/fanpage
हालांकि मलाइका दिन में हर बार अलग लुक में नजर आईं। नियॉन ग्रीन रंग की मैक्सी ड्रेस के बाद मलाइका ब्लैक एंड व्हाइट कलर की चेकर्ड प्रिंट की ब्रिजी मिनी ड्रेस पहने नजर आईं। इस ड्रेस के साथ मलाइका डिस्पोजेबल मास्क और टॉप नॉच हाई बन में दिखीं। वहीं मलाइका ने कंफर्टेबल लुक के लिए इस ब्रिजी ड्रेस के साथ स्लेंडर व्हाइट फुटवियर में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका का एक दिन में ये दो लुक काफी जबरदस्त हैं। वहीं उनका एक और लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। डल रेड कलर के ऑफ शोल्डर जंपसूट में उनका लुक ग्लैमरस और कंफर्टेबल एक साथ था। वहीं हाथों में फूलों वाले बैग को लिए मलाइका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका अरोड़ा कुछ दिनों पहले कोवि़ड पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद वो लगातार क्वारंटीन थीं और अपना इलाज करवा रही थीं। हाल ही में वो कोरोना वायरस से मुक्त हुई हैं। इसके बाद से ही वो लगातार पपराजी के कैमरे में कैद हो रही हैं। साथ ही मलाइका का पुराना अंदाज नजर आ रहा है। जिसमें वो स्टाइलिश और चिक लुक में दिख रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।