बाहुबली के भल्लाल देव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद मेहंदी के रस्म में राणा दग्गुबाती की दुल्हन मिहिका बजाज का लुक एक बार फिर सुर्खियों में है। हल्दी की रस्म में पीले रंग के स्टनिंग लुक और बीडेड ज्वैलरी से सजी मिहिका ने मेहंदी के लिए खूबसूरत गुलाबी रंग के लहंगे को चुना। जिसमें वो एक बार फिर आकर्षक लग रही थीं।
हल्दी सेरेमनी के बाद मेहंदी की रस्म में मिहिका बजाज ने पहना गुलाबी लहंगा, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों में मेहंदी लगाए मिहिका की तस्वीरें मां बंटी बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो हाथों पर मेहंदी लगाए पोज दे रही हैं। ड्रीमी पिंक लहंगे में मिहिका दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
अर्पिता मेहता का डिजाइन किया लहंगा जिसे चुनरी की बजाय हैवी एंब्रायडरी का लांग बैकलेस जैकेट के साथ पेयर किया गया था। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो पर्ल मांगटीका और हैवी झुमकों के साथ मिहिका स्टनिंग लग रही हैं। हाथों में सफेद रंग के चूड़े के साथ उन्होनें फूलों की बाजुबंद भी पहन रखी थी। वहीं बालों में लाइट कर्ल और बेरी लिप्स के साथ कोहल आईज के साथ मिहिका के लुक को कंप्लीट किया गया है।
Godmother s gift chooda#BAJaoeD
A post shared by Bunty Bajaj (@buntybajaj) on
वैसे बता दें कि महिका का हल्दी सेरेमनी का लुक भी काफी खूबसूरत था। हल्दी के मौके पर पीले रंग के लहंगे में तैयार मिहिका के लुक का सारा अट्रैक्शन बीडेड ज्वैलरी थी। सीशेल से बनी माथ पट्टी और राउंड ईयररिंग्स ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी और मिहिका इस लुक में काफी आकर्षक भी नजर आ रही थीं।
महिका और राणा दग्गुबाती की शादी की रस्में 8 अगस्त यानी आज होंगी। वैसे मिहिका का सगाई से लेकर मेहंदी तक का हर लुक काफी इंट्रेस्टिंग है और किसी भी होने वाली दुल्हन के लिए बिल्कुल परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है।