फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airport Look: कियारा आडवाणी-नोरा फतेही ने कुर्ते में दिखाया खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Apr 2022 04:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
airport look alia bhatt to kiara advani nora fatehi loves pastel colour kurta for recent airport look
nora fatehi kiara advani - फोटो : instagram

साधारण से कुर्ते भी कई मौके पर बॉलीवुड हसीनाओं की पसंद बन जाते हैं। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर टीवी जगत की एक्ट्रेस बोल्ड नेकलाइन और टाइट फिटिंग की ड्रेस में ग्लैमर दिखाते नजर आती हैं। लेकिन बात जब कंफर्ट की आती है तो इन्हें भी सिंपल से कुर्ते याद आ जाते हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक एयरपोर्ट लुक में कुर्ता इन एक्ट्रेस की  पहली पसंद बन गया। 

airport look alia bhatt to kiara advani nora fatehi loves pastel colour kurta for recent airport look
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। तो उनका सिंपल एथिनिक लुक फैंस को इंप्रेस कर गया। कियारा ने एयरपोर्ट ट्रैवेल के लिए लैवेंडर शेड के सिंपल से कुर्ते को चुना था। जिस पर फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं इस कुर्ते के साथ लाइनिंग प्रिंट का पैंट स्टाइल पायजा्मा मैच किया गया था। जिसके साथ कियारा ने मैचिंग की मोजरी को पहना था। वहीं कियारा का ये कुर्ता मायरो जयपुरी फैशन लेबल से लिया गया था।

airport look alia bhatt to kiara advani nora fatehi loves pastel colour kurta for recent airport look
kiara advani - फोटो : instagram

गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट इस लैवेंडर शेड के कुर्ते के साथ कियारा ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। वहीं आंखों में नो मेकअप और ग्लॉसी स्किन टोन के साथ पिंक लिपस्टिक कियारा के पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा रही थी। वहीं नेचुरल ब्यूटी कियारा का ये लुक समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
airport look alia bhatt to kiara advani nora fatehi loves pastel colour kurta for recent airport look
nora fatehi - फोटो : instagram

वहीं एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही ने भी गर्मियों के लिए सिंपल कुर्ते को चुना था। ट्रैवेल के लिहाज से ये बिल्कुल परफेक्ट था। ब्लश पिंक कलर के कुर्ते में नोरा का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। कॉटन सिल्क फैब्रिक का ये कुर्ता गर्मियों में ट्रैवेल के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। राउंड नेक डिजाइन वाले कुर्ते के साथ पलाजो पैंट को मैच किया गया था। जिस पर सफेद रेशमी धागों से कढ़ाई की गई थी।

विज्ञापन
airport look alia bhatt to kiara advani nora fatehi loves pastel colour kurta for recent airport look
alia bhatt in pink kurta - फोटो : instagram

शादी के बाद पहली बार काम के सिलसिले में निकलीं आलिया भट्ट ने भी ब्लश पिंक कलर के कुर्ते को चुना था। जिसके साथ वो बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के नजर आईं। आलिया ने पहली बार पब्लिक के सामने शादी के बाद आने के लिए गुलाबी रंग का कुर्ता चुना था। जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन बनी थी। वहीं इस के साथ मैच दुपट्टा ऑर्गेंजा सिल्क का था। वहीं चेहरे पर उनके शादी वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed