बॉलीवुड की अभिनेत्रियां फैशन के मामले में भी हमेशा प्रयोग करती रहती हैं। कई बार उनका नया लुक प्रशंसकों को पसंद आता है तो कई बार वो रिजेक्ट हो जाती हैं। कपड़ों को लेकर प्रयोग तो फिर भी ठीक है लेकिन अगर ये अभिनेत्रियां मेकअप के साथ कुछ भी नया करने की कोशिश करती हैं तो इनका जमकर मजाक बनता है। ऐश्वर्या राय से लेकर सारा अली खान और टीवी की कुछ अदाकाराओं ने जब लिपस्टिक को लेकर प्रयोग किए तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कमेंट किया।
ऐश्वर्या राय से लेकर सारा अली खान को जब होठों की वजह से होना पड़ा ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय देश ही नहीं विदेश में भी अपनी खूबसूरती की वजह से जानी जाती है। ऐसे में अगर वो किसी विदेशी रेड कार्पेट पर प्रयोग करती हैं तो हर किसी की निगाह उन पर ही होती है। कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या बैंगनी रंग की लिपस्टिक लगाएं पहुंची तो लोगों ने उनके इस लुक को जरा भी पसंद नहीं किया। बैंगनी रंग की इस लिपस्टिक को जहां फैशन विशेषज्ञ ने काफी पसंद किया। वहीं आम लोगों और ऐश्वर्या के प्रशंसकों को उनका ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
वैसे मेकअप के मामले में इस तरह के प्रयोग करने के लिए काफी सारी हिम्मत की जरूरत होती है। और बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय के बाद सारा इस प्रयोग को करती दिखीं। हालांकि सारा ने ये नीली लिपस्टिक गोवा के बीच पर छुट्टियों के दौरान लगा रखी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकन जैसे ही सारा ने ये तस्वीर साझा की वैसे ही ट्रोलर्स ने जमकर मजाक बनाया। वहीं कुछ दिनों पहले अभिनेता वरुण धवन ने भी सारा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से हटाने की बात कही थी।
वैसे इस मामले में छोटे पर्दे की हॉट गर्ल निया शर्मा भी पीछे नहीं रही हैं। वो भी नीले रंग की लिपस्टिक के साथ पोज दे चुकी हैं। लेकिन निया की इन तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने जमकर कमेंट किया था। भूतनी और चुड़ैल से तुलना करने के बावजूद निया ने अपनी और भी तस्वीरों के जरिए साबित कर दिया कि उन्हें ट्रोलर्स की इस तरह की बातों का असर नहीं पड़ता है।
छोटे पर्दे की गोपी बहू यानी देवोलिना इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने से नहीं हिचकती हैं। इसके साथ ही जब उन्होंने काली लिपस्टिक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की तो उन्हें भी जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।