फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय ने पहन ली थी छोटी सी डेनिम फ्रॉक, पार्टी में नहीं लगा पाईं थीं स्टाइल का तड़का

Thu, 27 May 2021 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 May 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai worst look in manish malhotra party wore denim short dress
aishwarya rai - फोटो : social media

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। इसके साथ ही उनका स्टाइल और फैशन सेंस भी ज्यादातर मौकों पर लाजवाब ही नजर आता है। फिर वो चाहे वेस्टर्न स्टाइल के कपड़े हो या फिर देसी लुक। हर बार उनका स्टाइल सेंस हर किसी का ध्यान खींच ही लेता है। हालांकि ये बात अलग है कि कई बार वो ऐसे कपड़ों का चुनाव कर लेती हैं। जो खुद उन्हें ही रास नहीं आता। 

aishwarya rai worst look in manish malhotra party wore denim short dress
aishwarya rai - फोटो : instagram

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची थीं। मनीष मल्होत्रा अक्सर ही बीटाउन हसीनाओं को पार्टी देते रहते हैं। ऐसी ही एक पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या ने छोटी सी डेनिम की फ्रॉक पहन रखी थी। जो उनके लुक को जरा भी इंप्रेस नहीं कर पा रही थी।

aishwarya rai worst look in manish malhotra party wore denim short dress
aishwarya rai - फोटो : instagram

दरअसल, ऐश्वर्या ने इस पार्टी के लिए जिस डेनिम ड्रेस का चुनाव किया था। उस पर राउंड नेकलाइन के साथ थ्री फोर्थ स्लीव लगी थी। वहीं स्ट्रेट कट डिजाइन की ये ड्रेस बिल्कुल ढीली-ढाली फिटिंग थी। जिसमे ऐश्वर्या की फिगर जरा भी नजर नहीं आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai worst look in manish malhotra party wore denim short dress
aishwarya rai - फोटो : instagram

बिल्कुल प्लेन सी नजर आ रही डेनिम की इस शार्ट ड्रेस की नेकलाइन पर सफेद रंग के धागों से कढाई की गई थी। हालांकि इतनी सारी खूबियां और परफेक्ट लुक देने के बावजूद ये ड्रेस ऐश्वर्या जैसी ब्यूटी क्वीन का लुक बढा़ने का काम नहीं कर रही थी। ऊपर से ये ड्रेस पार्टी के लिए तो बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं दिख रही थी। ऐश्वर्या ने इस ड्रेस के साथ मिड पार्टीशन हेयर डू और लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। 

विज्ञापन
aishwarya rai worst look in manish malhotra party wore denim short dress
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media

वहीं साथ में स्ट्रैपी ब्लॉक हील्स की सैडिल पहनी थी। जो इस ड्रेस के साथ जरा भी मैच नहीं कर रही थी। बल्कि ये कहें कि इस लुक को बिगाड़ने का काम कर रही थी। वहीं ऐश्वर्या भले ही इस शार्ट ड्रेस में टोंड लेग्स फ्लांट कर रही हों लेकिन वो इस डेनिम ड्रेस के साथ थोड़ा अनकंफर्टेबल भी नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed