फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2023: पूजा के लिए बेस्ट हैं ऐसे एथनिक वियर, पहनकर दिख सकती हैं सबसे अलग

Sat, 22 Apr 2023 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 22 Apr 2023 09:12 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अक्षय तृतीया की पूजा में खूबसूरत दिख सकती हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 fashion Ethnic outfit for women for Akshaya Tritiya 2023 pooja
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का काफी ज्यादा महत्व होता है। हर साल अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि ये एक ऐसा दिन है, जब लोग अपने घरों में सुख-समृद्धि के लिए भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस दिन किसी भी नए काम को शुरू करने, संपत्ति खरीदने और सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।



अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जिसमे सम्मलित होने के लिए महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं। हर महिला के लिए उनके कपड़े और ज्वेलरी काफी अहम होते हैं। ऐसे में वो त्योहारों पर अच्छे से इन्हें पहन कर तैयार होती हैं। अगर आप इस बार इस संशय में हैं कि लक्ष्मी पूजा के दिन क्या पहनें तो आपको इस दुविधा का हल हमारे पास है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अक्षय तृतीया की पूजा में खूबसूरत दिख सकती हैं।

Akshaya Tritiya 2023 fashion Ethnic outfit for women for Akshaya Tritiya 2023 pooja
लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain

पहन सकती हैं लहंगा

लहंगा पूजा के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप चाहें तो बालों में जूड़ी बनाकर लहंगा कैरी कर सकती हैं। अगर लहंगा सिल्क का होगा तो और ज्यादा प्यारा लगेगा। 

Akshaya Tritiya 2023 fashion Ethnic outfit for women for Akshaya Tritiya 2023 pooja
saree - फोटो : instagram

पहन सकती हैं साड़ी

साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौकों पर पहनती हैं। तो अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि अक्षय तृतीया पर क्या पहनें तो साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। आप साड़ी के साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनना ना भूलें। इसी से आपका लुक कंप्लीट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 fashion Ethnic outfit for women for Akshaya Tritiya 2023 pooja
anarkali suit - फोटो : instagram

ट्राई कर सकती हैं अनारकली सूट

अनारकली सूट देखने में जितना प्यारा लगता है, उसे पहन कर लड़कियां भी उतनी खूबसूरत दिखती है। अनारकली सूट में आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। तो बिना हिचके आप अक्षय तृतीया की पूजा के लिए अनारकली सूट का चयन कर सकती हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 fashion Ethnic outfit for women for Akshaya Tritiya 2023 pooja
Sharara Suit - फोटो : instagram

सलवार सूट

सिंपल का सलवार सूट भी अगर आप अक्षय तृतीया के दिन पहनेंगी तो ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। पूजा के हिसाब से सूट के साथ अपना मेकअप मिनिमल ही रखिएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed