Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Akshaya Tritiya 2024 trendy jewellery designs for Akshaya Tritiya gift idea for wife
{"_id":"66389f9eddad2e9ef607e3cb","slug":"akshaya-tritiya-2024-trendy-jewellery-designs-for-akshaya-tritiya-gift-idea-for-wife-2024-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण, यहां देखें गहनों के नए डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण, यहां देखें गहनों के नए डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 10 May 2024 09:01 AM IST
सार
अक्षय तृतीया के त्योहार पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसे में आप अपनी पत्नी, जो घर की लक्ष्मी होती है, उन्हें उनकी पसंद का गहना तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Akshaya Tritiya 2024: जिस तरह से महिलाओं को कपड़े और मेकअप खरीदने का शौक होता है, ठीक उसी तरह से हर महिला को आभूषण खरीदना भी काफी पसंद होता है। महिलाएं जगह और कपड़ों के हिसाब से अपने गहनों में भी बदलाव करती रहती हैं।
एथनिक आउटफिट के साथ पहनने के लिए पारंपरिक गहने और वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनने के लिए उसी के हिसाब से गहने हर महिला के कलेक्शन में शामिल होते हैं। अगर आपकी पत्नी को भी गहने पहनने का शौक है तो आप इस अक्षय तृतीया पर उन्हें आभूषण तोहफे में दे सकते हैं।
दरअसल अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में सभी हिंदू परिवार में इस दिन महिलाएं कुछ न कुछ खरीदती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में आप भी अपने घर की लक्ष्मी को आभूषण देकर प्रसन्न कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ आभूषणों के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण
- फोटो : instagram
कुंदन नेकपीस
अगर आप अपनी पत्नी को कुछ हैवी सा नेकपीस तोहफे में देना चाहते हैं, तो इस तरह का कुंदन सेट एक बेहतर विकल्प है। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। इसे वो शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं।
3 of 7
अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण
- फोटो : instagram
कान के झुमके
अगर कुछ गोल्ड में खरीदना चाहते हैं, तो अपनी पत्नी को सोने के झुमके तोहफे में दें। कान के झुमके हर महिला पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप उन्हें ये तोहफा दे सकते हैं। अगर आपकी पत्नी को हल्की ज्वेलरी पसंद है तो आप उन्हें टॉप्स भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण
- फोटो : instagram
अंगूठी
जरूरी नहीं है कि आप अपनी पत्नी को हैवी अंगूठी ही दें। आप अपना बजट देखते हुए उन्हें डायमंड या फिर सोने की अंगूठी तोहफे में दे सकते हैं। अगर आपकी पत्नी वर्किंग हैं, तो हल्की सी अंगूठी ही दें, ताकि वो इसे हमेशा पहने रहें।
विज्ञापन
5 of 7
अक्षय तृतीया के मौके पर पत्नी को तोहफे में दें ये आभूषण
- फोटो : instagram
डायमंड का सेट
आजकल की लड़कियों को सोने से ज्यादा डायमंड पसंद आता है। ऐसे में आप उन्हें डायमंड का सेट तोहफे में दे सकते हैं। ये थोड़ा मंहगा जरूर आएगा, लेकिन जब-जब आपकी पत्नी इसे पहनेंगी, तो उनका प्यार आपके प्रति बढ़ जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।