आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं तो जान्हवी कपूर ने एक फिल्म के साथ ही बॉलीवु़ड में कदम रखा है। लेकिन स्टाइल के मामले में दोनों की बेहतरीन है। जान्हवी कपूर जहां हर दिन अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती है। वहीं आलिया भट्ट अपने कूल एंड कंफर्टेबल के साथ ही क्यूट लुक के कारण सबके दिलों पर राज करती हैं। ऐसे तो कई बार हीरोइनों के आउटफिट एक दूसरे से मैच करते हैं। लेकिन आज हम लेकर आएं हैं आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर के खूबसूरत आउटफिट जो एक दूसरे से कुछ ज्यादा ही मैच कर रहे थे। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें और खुद ही तय करिए कि किसका लुक है जबरदस्त।
आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर ने पहना एक जैसा आउटफिट, देखिए किसका लुक है जबरदस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने अंबानी परिवार के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की सगाई में इस खूबसूरत गोल्डन रंग के लहंगे को पहना था। इस लहंगे में आलिया काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रहीं थी। डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए इस लहंगे में गोल्डन वर्क बना था। वहीं बात करें इसके ब्लाउज की तो इसमें मरून और गोल्डन रंग के बीड्स से वर्क किया गया था। डीप राउंड नेक के साथ इस ब्लाउड के साथ आलिया ने दुपट्टे को हाथ में लिया था।
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो आलिया ने इस हैवी वर्क लहंगे के साथ केवल में ईयररिंग्स पहन रखी थी। वहीं ओपन हेयर और पिंक लिप्स के साथ उन्होंने सबटल मेकअप किया था।
वहीं जान्हवी कपूर ने ब पने गोल्डन रंग के इस लहंगे को अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी के लिए चुना था। जिसमें उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा था। डीप राउड नेक ब्लाउज का स्लीवलेस स्टाइल इसे अलग लुक दे रहा था। इस लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।