फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabyasachi 25th Anniversary: पार्टी में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, ब्लैक साड़ी पहनकर दिखाईं अदाएं

Sun, 26 Jan 2025 11:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मुंबई में अपने ब्रांड की स्थापना के 25 वर्षों का जश्न मनाने के लिए एक भव्य फैशन शो का आयोजन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

 

विज्ञापन
alia bhatt black saree look at Sabyasachi 25th Anniversary disprj
पार्टी में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram

Sabyasachi 25th Anniversary: सब्यसाची मुखर्जी भारतीय फैशन जगत के एक प्रतिष्ठित डिजाइनर हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय डिजाइन और भारतीय परंपराओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाई है। सब्यसाची अपने डिजाइन में भारतीय कढ़ाई, बनारसी बुनाई, और पारंपरिक शिल्पकारों की कला को जीवित रखने के लिए प्रसिद्ध हैं।  



उन्होंने भारतीय परिधान जैसे साड़ी और लहंगे को अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में लोकप्रिय बनाया। उनके कलेक्शन्स में आधुनिकता और परंपरा का अनूठा मेल देखने को मिलता है। सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए हुए परिधान न केवल बॉलीवुड सितारों जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, और आलिया भट्ट की पसंद हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज भी खूब पसंद आते हैं।

इसी साल यानी कि 2025 में उन्होंने अपने करियर के 25 वर्ष पूरे किए। ऐसे में मुंबई में एक भव्य फैशन शो आयोजित किया गया। इस दौरान कई सिलेब्स वहां शामिल होने आए। वैसे तो हर कोई काभी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहा था, लेकिन आलिया भट्ट ने अपना ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए आपको भी आलिया के लुक की झलक दिखाते हैं। 
 

 

alia bhatt black saree look at Sabyasachi 25th Anniversary disprj
कैसी थी साड़ी - फोटो : instagram

कैसी थी साड़ी

इस समारोह में आलिया बेहद ही खूबसूरत सी ब्लैक साड़ी पहनें नजर आईं। इस सिल्क की साड़ी को सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। इस साड़ी को उन्होंने काफी अलग स्टाइल में कैरी किया था।अपने साड़ी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने पल्लु को उन्होंने खुला रखा था। ऐसे में उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। 

alia bhatt black saree look at Sabyasachi 25th Anniversary disprj
ब्लाउज ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram

ब्लाउज ने खींचा ध्यान

 

अपनी इस साड़ी को उन्होंने हैंड क्राफ्टेड ब्लाउज के साथ कैरी किया था, जोकि डीपनेक और बैकलेस था। इस ब्लाउज पर बेहद ही खूबसूरत तरीके से स्टोन्स लगाए गए थे, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। इसके साथ-साथ क्रिस्टल भी लगे थे। एक्ट्रेस इस लुक में वो काफी प्यारी लग रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt black saree look at Sabyasachi 25th Anniversary disprj
मेकअप था खास - फोटो : instagram

मेकअप था खास

आलिया ने अपने इस साड़ी लुक के साथ मिनिमल मेकअप लिया था। एक्ट्रेस ने अपना ये साड़ी लुक ब्लैक बिंदी से लुक कंप्लीट किया था। आंखों में आईलाइनर और काजल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। चेहरे की चमक की वजह से हर कोई उन्हें बस देखता ही जा रहा था। 

विज्ञापन
alia bhatt black saree look at Sabyasachi 25th Anniversary disprj
हेयर स्टाइल ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram

हेयर स्टाइल ने खींचा ध्यान

आलिया ने अपने इस लुक के साथ ज्वेलरी को काफी सिंपल रखा था। कानों में लंबे ईयररिंग्स काफी खूबसूरत लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में मेसी बन बनाया था। इसके लिए उन्होंने पहले बालों को कर्ल किया और फिर बन बनाया। एक्ट्रेस का ये पूरा ही लुक कमाल का लग रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed