{"_id":"6257f621de731c2295424440","slug":"alia-bhatt-bridal-lehenga-designed-by-this-designer-for-her-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding::आलिया भट्ट दुल्हन बनीं लगेंगी बेहद खूबसूरत, चुना है खास लहंगा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ranbir Alia Wedding::आलिया भट्ट दुल्हन बनीं लगेंगी बेहद खूबसूरत, चुना है खास लहंगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 अप्रैल से शुरू रस्मों में सितारों का जलवा देखने को मिला। मेहंदी की रस्म में जहां करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर, करन जौहर जैसे सितारे आए। वहीं आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट भी इस मौके पर पहुंची। आलिया भट्ट रियल लाइफ में दुल्हन बनने से पहले पर्दे पर कई बार दुल्हन बनीं नजर आ चुकी हैं। हालांकि रियल लाइफ में दुल्हन बनने जा रहीं आलिया ने हटके लुक चुना है।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आलिया अपनी शादी में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की तरह सुर्ख लाल रंग के लहंगे को नहीं चुन रही हैं। वैसे भी आलिया भट्ट एथिनिक वियर में साड़ी से लेकर लहंगे में अपने फैशन च्वॉइस से एक्स्पर्ट की तारीफें बटोरती हैं। फिर वो मौका चाहे उनकी बेस्ट फ्रेंड की शादी का हो या फिर बॉलीवुड की खास पार्टी का। हर बार वो हटके अंदाज में नजर आती हैं।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक आलिया अपनी शादी के लिए सब्यसाची के लहंगे को पहन सकती हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की तरह वो भी सब्यसाची की ही ब्राइड होंगी। हालांकि होने वाली दुल्हन आलिया के लहंगे का कलर अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के अलावा आलिया रणबीर के साथ शादी के लिए होने वाले दूसरे फंक्शन मेहंदी और संगीत में मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से अपने लिए चुन रही हैं। बता दें कि आलिया कई मौकों पर सब्यसाची के खूबसूरत लहंगों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहली बार रणबीर कपूर के साथ पहुंची आलिया ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा चुना था।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा पूजा के मौके पर देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में तैयार थे। जिसमे आलिया ने बैंगनी रंग का सब्यसाची के कलेक्शन से खूबसूरत लहंगा चुना था। जिसे वो काफी सिंपल तरीके से कैरी करती दिखी थीं। वहीं दूसरी तऱफ रणबीर कपूर ने काले रंग का सलवार और कुर्ता इस मौके के लिए चुना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।