फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट और सोनम कपूर ने इस अवॉर्ड फंक्शन में पहनी थी ऐसी ड्रेस, फैंस को नहीं आई थी रास

Thu, 09 Jul 2020 06:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone sonam kapoor fashion blunder in star screen award
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में आलिया, सोनम और दीपिका की ड्रेस - फोटो : social media

अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर हर सितारे का फैशन सेंस बेस्ट होता है। लेकिन कई  बार बेस्ट दिखने के चक्कर में ये सितारे ब्लंडर कर लेते हैं। जिसे देख अक्सर फैंस ट्रोल करने लगते हैं। साल 2016 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के मौके पर एक साथ कई अभिनेत्रियों के लुक्स में गड़बड़ी देखने को मिली थी। जिसकी तस्वीरें देख फैंस भी हैरान रह जाएंगे। 


 
alia bhatt deepika padukone sonam kapoor fashion blunder in star screen award
आलिया भट्ट - फोटो : social media

दरअसल, इस अवॉर्ड फंक्शन के मंच पर एक साथ तीन फैशन क्वीन के स्टाइल फैंस को पसंद नहीं आए थे और उन्होंने इन सबके ग्लैमरस लुक को सिरे से नकार दिया था। क्यूट आलिया भट्ट ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए डिजाइनर सचिन और बॉबी के डिजाइन किए ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लैक ट्राउजर को कैरी किया था। जिसका कांबिनेशन बिल्कुल भी फिट नहीं बैठ रहा था। 



 
alia bhatt deepika padukone sonam kapoor fashion blunder in star screen award
आलिया भट्ट - फोटो : social media

वहीं बात करें मेकअप की तो फैशन क्रिटिक्स ने इसकी काफी आलोचना की थी। सिल्वर आई शैडो ने आलिया के लुक को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया था। वहीं बाकी कसर उनके ठीक से ब्लेंड न हुए ब्लश ने पूरी कर दी थी। जिसकी वजह से उनका फेस पैची सा नजर आ रहा था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone sonam kapoor fashion blunder in star screen award
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

वहीं इस अवॉर्ड फंक्शन में स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण की स्टाइल भी फैंस के गले नहीं उतरी थी। दरअसल, दीपिका ने गौरी और नयनिका का डिजाइन किया ब्लैक वन शोल्डर गाउन पहना था। जिसके वन शोल्डर पर बड़ा सा सैटिन रोज था। जिसका साइज काफी बड़ा था और दीपिका के लुक को बिगाड़ने के लिए काफी नजर आ रहा था। 



 
विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone sonam kapoor fashion blunder in star screen award
सोनम कपूर - फोटो : social media

जबकि सोनम कपूर का बॉक्स शेप ब्लैक एंड व्हाइट फ्रंट नेक कट गाउन भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था। जिसे डिजाइनर स्टीफेन रोलैंड ने डिजाइन किया था। वहीं इस लुक को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ पूरा किया गया था। वहीं बात करें मेकअप की तो सिल्वर ग्लिटरी आईशैडो और पिंक लिपस्टिक ने भी सोनम के लुक को खूबसूरत बनाने में मदद नही की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed