फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्या है आलिया भट्ट की फिटनेस का राज, कभी नहीं खाती वे ये पांच चीजें

Fri, 13 Aug 2021 11:00 AM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ananya Chaturvedi Updated Fri, 13 Aug 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt diet chart never eats these five things know why
alia bhatt - फोटो : instagram
हम सभी ने आलिआ भट्ट में बदलाव देखा है। स्टूडेंट आफ दे ईयर में शनाया के किरदार से ले कर उनकी हाल ही की फिल्म सड़क 2 तक, उनके लुक्स में ही नहीं उनके काम में भी एक सार्थक परिवर्तन देखा गया है। आलिआ का सफर हिंदी फिल्मों में सराहनीय रहा है।आलिआ भट्ट ने सिर्फ अपने काम को तो सराहनीये बनाया ही है लेकिन उससे भी ज्यादा मेहनत उन्होंने अपने लुक्स पर करी है। आलिआ बचपन से ही मोटापे का शिकार रहीं हैं। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है की उन्होंने एक बहुत सख्त रूटीन अपनाया किया तब वो आज इस शेप में हैं। आलिआ ने ये भी बताया की वो कभी अपना फिटनेस रूटीन नहीं स्किप करती हैं और कोशिश करतीं हैं की जब वे शूटिंग कर रहीं हो तब भी वे घर का बना हुआ खाना ही खाएं। इसके अलावा वे अपने हेक्टिक शिड्यूल में भी कभी अपना वर्कआउट स्किप करना नहीं पसंद करतीं।

 
alia bhatt diet chart never eats these five things know why
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
अपने वेट को नियंत्रित रखने के लिए आलिआ ने सबसे पहले ये पांच चीजें खाना बंद की।
 
1. फास्ट फ़ूड
फास्ट फूड में बहुत ज्यादा नमक पाया जाता है। फैट और नमक के बढ़ते लेवल से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जो किडनी पर बुरा असर डालता है। फ्राइज और चिप्स में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यूरोपियन जर्नल में छपे एक अध्ययन के मुताबिक शुगर और फैट से भरे फास्ट फूड को खाने से पेट से संबंधित कैंसर कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस ही के साथ साथ ये आपके वजन पर भी असर करता है।
 
alia bhatt diet chart never eats these five things know why
alia bhatt - फोटो : instagram
2. ब्रेड
ब्रेड कभी से पूरा खाना नहीं माना जाता है, इसके खाने के कुछ देर बाद आपको वापस से भूख लग जाएगा क्योंकि ये आपके पेट को भरता नहीं है। दरअसल ब्रेड में ग्लूटेन और मैदा पाया जाता है जिसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके साथ ही इसमें स्टार्च होता है और साथ ही ये आपको दातों और लिवर को खराब कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt diet chart never eats these five things know why
alia bhatt - फोटो : instagram
3. कांफी
कई वजह है कि कांफी का सेवन करने वाले लोग अकसर चिड़चिड़े, गुस्सैल हो जाते है. इसके अलावा उन्हें नाड़ी में दर्द जैसी शिकायतें देखने में आती है। हालांकि कैफीन का इस्तेमाल मेडिकल में भी किया जाता है लेकिन ये आपको कई तरीके की बीमारियां दे सकती है। अकसर कई लोगों को कांफी की आदत पड़ जाती है, इसका सेवन न कर पाने पर उन्हें आलस्य और सिरदर्द जैसा महसूस होता है।
 
विज्ञापन
alia bhatt diet chart never eats these five things know why
alia bhatt - फोटो : instagram
4. ग्लूटेन 
वीट बेली की समस्या ऐसे लोगों को होती है जिन्हें गेहूं से एलर्जी हो। इसकी वजह से उन्हें अपच, दस्त, पेट फूलना, स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा उन्हें खाने के बाद कमजोरी लगती है और बहुत ज्यादा सुस्ती आती है।
 
5. चीनी
चीनी केवल आपको मोटा ही नहीं करती बल्कि डाइबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी भी दे सकती है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से लिवर, किडनी, दिल और दिमाग संबंधी कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बीमारी पर काबू पाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ सब्जियों के सेवन से ब्लड शुगर के स्तर पर लगाम लगाना आसान साबित हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed