{"_id":"641142f3186f4150c309f328","slug":"alia-bhatt-fashion-alia-bhatt-cool-look-happy-birthday-alia-bhatt-best-look-2023-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt Fashion : गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो आलिया भट्ट के इन लुक्स को करें रिक्रिएट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt Fashion : गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो आलिया भट्ट के इन लुक्स को करें रिक्रिएट
Alia Bhatt Fashion : स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रोल अदा किए हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में मिसाल के रूप में देखे जाते हैं। उन्होंने बीती साल रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। बीती साल ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी राहा को जन्म दिया। आज एक्ट्रेस अपना 30 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स ऐसे होते हैं कि लड़कियां उनसे टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपको आलिया के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आलिया के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इसे आप आराम से रिक्रिएट कर सकती हैं।
2 of 6
ट्राई कर सकती हैं शिमरी शॉर्ट ड्रेस
- फोटो : instagram
ट्राई कर सकती हैं शिमरी शॉर्ट ड्रेस
अगर आप गर्मियों के मौसम में किसी पार्टी अटेंड करना जा रहीं हैं तो इस तरह की शिमरी ड्रेस आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। आलिया की तरह ऐसी ड्रेस को आप ब्लैक कलर के ही कोट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को पूरा करेगी।
आप इस मौसम में अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा रहीं हैं तो इस तरह का आउटफिट आपके लिए बेहतर हो सकता है। व्हाइट कलर की ओवर साइज टी शर्ट और डेनिम जींस आप पर काफी अच्छी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पहन सकती हैं ऐसी पिंक ड्रेस
- फोटो : instagram
पहन सकती हैं ऐसी पिंक ड्रेस
इस तरह की पिंक ड्रेस आज कल ट्रेंड में है। इसमें आपका लुक काफी ग्लैमरस भी लगेगा। ऐसी ड्रेस पहनते समय अपने बालों को खुला रखें। हाई हील्स इस पर काफी अच्छी लगेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
ट्राई कर सकती हैं ब्रालेट और जींस
- फोटो : instagram
ट्राई कर सकती हैं ब्रालेट और जींस
अगर आप सिंपल आउटफिट की तलाश में हैं तो ये एक परफेक्ट लुक हो सकता है। आप ब्रालेट के साथ डेनिम जींस ट्राई कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।