{"_id":"61fc7af540ac884dc95b37cc","slug":"alia-bhatt-ivory-organza-saree-worth-36k-mesmerize-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट की साधारण दिख रही साड़ी की कीमत सुन नही होगा यकीन, फिल्म के प्रमोशन के लिए हुई तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट की साधारण दिख रही साड़ी की कीमत सुन नही होगा यकीन, फिल्म के प्रमोशन के लिए हुई तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 04 Feb 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैशनेबल अंदाज से फैंस को सरप्राइज करेंगी। साड़ी से लेकर कुर्ते और शार्ट्स के साथ पिछले दिनों का लुक काफी सारे फैंस को पसंद आया था। वहीं एक बार फिर अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के लिए रेडी हुई हैं। जिसमे उनका सिंपल सा लुक हर किसी का दिल चुरा रहा है। क्यूट एंड ब्यूटीफुल आलिया फैशन के मामले में काफी अलग हैं। वो जहां बड़े ही आसानी से बोल्ड कपड़े पहन लेती हैं तो वहीं साड़ी पहने एलिगेंट लुक में नजर आती हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वैसे इन तस्वीरों को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वहीं आलिया के खूबसूरत लुक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर है। जिसमे वो आइवरी कलर की साड़ी पहन फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची हैं। आलिया ने आइवरी शेड की ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी पहनी है। जिस पर गोल्डन कलर का बॉर्डर और प्रिंट बने हैं। वहीं इस साड़ी को स्लीवलेस आइवरी शेड के सिकुइन वर्क वाले ब्लाउज के साथ मैच किया गया है।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने इस साड़ी को सिल्वर झुमके, मेसी लो मिड पार्टेड बन के साथ मैच किया है। वहीं पीच लिप कलर के साथ ब्रांज चिक्स औक कोहल आईज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। आलिया की ये साड़ी फैशन ब्रांड देवनागरी की है। जिस पर रेशम और पत्र का वर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
बेहद ही सिंपल सी एलिगेंट इस साड़ी की कीमत भी अच्छी खासी है। जिसे सुन हैरानी हो सकती है। आलिया की आइवरी शेड की सिंपल सी इस साड़ी की कीमत है 36000 रुपये। आलिया का ये लुक कॉपी करने के लिए भी अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट अजय देवगन के साथ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और अजय देवगन के साथ इवेंट में आलिया भट्ट इस खूबसूरत सी साड़ी को पहनकर पहुंची थी। जहां उनका लुक लाजवाब नजर आ रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।