बॉलीवुड स्टार्स स्टाइलिश दिखने के लिए हर कीमत चुकाते हैं। महंगी से महंगी ड्रेस से लेकर मेकअप और फुटवियर तक में ये पैसे खर्च करते हैं। लेकिन कई बार इनकी ड्रेस इतनी सस्ती होती है कि दाम सुन हैरानी होती है। पिछले दिनों करिश्मा कपूर ने वेब सीरीज की स्क्रीनिंग के मौके पर बेहद सस्ती ड्रेस पहनी थी। जिसे सुन हर कोई हैरान है। वहीं इस बार आलिया ड्रेस की ड्रेस की कीमत सामने आई है। जिसे जानने के बाद आप भी इसे आसानी से खरीद सकेंगी।
OMG! आलिया भट्ट ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पिछले दिनों आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड की वेब सीरिज के स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। जहां उन्होंने पर्पल रंग की शार्ट शिमरी ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनका लुक गजब का खूबसूरत दिख रहा था। अब इस ड्रेस की कीमत सामने आई है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
आलिया भट्ट की इस शिमरी पर्पल ड्रेस की कीमत मात्र 4990 रुपये है। जो आसानी से किसी के भी पॉकेट में फिट हो सकती है। आलिया भट्ट ने इस फ्रंट साइड नॉट ड्रेस के साथ मिनिमम मेकअप किया था। जिसके साथ वेवी ओपन हेयर डू किया था।
A post shared by summer somewhere (@summersomewhereshop) on
आलिया अक्सर ही स्टाइलिश लेकिन कंफर्ट ड्रेस में नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्टाइल और फैशन का मतलब केवल आपका लुक नहीं होता है।
@aliaabhatt 💗 @summersomewhereshop 💗 @akansharanjankapoor 💗 #bestielove
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही करन जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली है। इसके अलावा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी ब्रह्मास्त्र भी रिलीज के लिए तैयार है।