फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट ने साड़ी पहन लिए सात फेरे, देखें पूरे लुक की तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 08:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Apr 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding album here are full dreamy look of bridal
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए। इसके साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमे उन दोनों का अंदाज बेहद खास नजर आ रहा है। शादी की तस्वीरों को जहां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। वहीं शादी के बाद जस्ट मैरिड कपल ने घर के बाहर मीडिया वालों के सामने पोज भी दिए। जिसमे दोनों का रोमांटिक अंदाज कैमरे में कैद हुआ।

alia bhatt ranbir kapoor wedding album here are full dreamy look of bridal
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram

सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी में तैयार आलिया बेहद सिंपल और खूबसूरत ब्राइड बनीं। जिसमे चार चांद लगा रहा था दूल्हा बने रणबीर का मैचिंग आउटफिट। दोनों की रोमांटिक तस्वीर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज की तरह सामने आई। वहीं मीडिया के सामने भी रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया। 

alia bhatt ranbir kapoor wedding album here are full dreamy look of bridal
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

दुल्हन बनीं आलिया ने आइवरी और गोल्ड कलर की साड़ी को इस खास दिन के लिए चुना। आइवरी शेड की इस साड़ी पर गोल्ड कलर के धागों से मोटिफ्स बने थे। जिसे पहन आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस खूबसूरत सी साड़ी के साथ सिर पर मैचिंग की चुनरी डाली है। जबकि बात करें मेकअप की तो आलिया ने बेहद कम मेकअप को अपने खास दिन के लिए रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding album here are full dreamy look of bridal
रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मिनिमम मेकअप के साथ आलिया ने कुंदन की ज्वैलरी को चुना। माथपट्टी के साथ गले में हैवी नेकपीस और खुले बालों में आलिया का ब्राइडल लुक बिल्कुल परफेक्ट था। इसके साथ ही हाथों में मेहंदी की डिजाइन भी बिल्कुल मिनिमम थी। वहीं दुल्हा बने रणबीर ने सिर पर सफेद पगड़ी के साथ सफेद बंदगला चुना था। वहीं गले में मोतियों की लेयर्ड माला रॉयल लुक दे रही थी। 




विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding album here are full dreamy look of bridal
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सितारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। बता दें कि आलिया की शादी में बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। जिसमे उनके बहनें शामिल हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के लिए अपने घर को चुना था। आलिया ने लिखा है उन्होंने अपने घर के सबसे पसंदीदा स्थान बालकनी में शादी रचाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed