फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Saree Look: कॉर्सेट ब्लाउज से अजरख साड़ी तक, आलिया का हर लुक बना ट्रेंड

Tue, 14 Jul 2026 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

alia bhatt wedding look: आकांक्षा रंजन की शादी में आलिया भट्ट ने कौन-कौन से साड़ी लुक पहने?
आलिया भट्ट ने शादी के अलग-अलग फंक्शन्स में तीन अलग-अलग साड़ी लुक अपनाए। पारसी बनारसी चीना-चीनी साड़ी, हैंडक्राफ्टेड अजरख साड़ी और पर्पल बनारसी साड़ी के साथ मॉडर्न स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज। तीनों लुक्स में ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी फैशन का खूबसूरत संतुलन देखने को मिला।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Saree Look On Akansha Ranjan Wedding Fashion
आलिया भट्ट की साड़ियां - फोटो : Ai

Alia Bhatt Wedding Saree Look: दोस्त की शादी हो और फैशन की बात न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है। हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी के फंक्शन्स में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक के बाद एक ऐसे साड़ी लुक्स कैरी किए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। आलिया ने इस दौरान पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न स्टाइलिंग का ऐसा खूबसूरत मेल पेश किया, जो वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया।



खास बात यह रही कि हर लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। कहीं उन्होंने पारसी बनारसी चीना-चीनी साड़ी की शाही खूबसूरती दिखाई, तो कहीं हैंडक्राफ्टेड अजरख प्रिंट साड़ी में इंडियन आर्ट को सेलिब्रेट किया। वहीं तीसरे लुक में मॉडर्न ब्लाउज के साथ ट्रेडिशनल साड़ी का फ्यूजन फैशन लवर्स को बेहद पसंद आया।

अगर आप भी शादी, रिसेप्शन, संगीत या फेस्टिव सीजन के लिए एक क्लासी और एलिगेंट साड़ी लुक की तलाश में हैं, तो आलिया भट्ट के ये तीनों आउटफिट आपके लिए शानदार स्टाइल गाइड साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि उनके हर साड़ी लुक में ऐसा क्या खास था, जिसने उन्हें फैशन आइकन बना दिया।

Alia Bhatt Saree Look On Akansha Ranjan Wedding Fashion
आलिया भट्ट का वेडिंग साड़ी लुक - फोटो : Instagram
पारसी बनारसी चीना-चीनी साड़ी
 
  • अकांक्षा रंजन कपूर की शादी फंक्शन में आलिया भट्ट खूबसूरत साड़ियों में नजर आईं।
  • वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने पारसी बनारसी चीना चीनी साड़ी पहनीं। 
  • ग्रे टोन की इस साड़ी पर रंगीन फ्लोरल और ट्रेडिशनल मोटिफ्स की बारीक बुनाई नजर आई है।
  • उनके इस साड़ी लुक में रॉयल एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला।
  • डीप नेक फुल स्लीव ब्लाउज ने इस साड़ी को रॉयल टच दिया।
  • उन्होंने इस लुक को मांग टीका, लंबे झुमके और स्टेटमेंट क्लच के साथ स्टाइल किया।
  • स्लीक सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप ने पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना दिया।

स्टाइल टिप- यह लुक शादी या रिसेप्शन की शाम के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
Alia Bhatt Saree Look On Akansha Ranjan Wedding Fashion
आलिया भट्ट का वेडिंग साड़ी लुक - फोटो : Instagram

हैंडक्राफ्टेड अजरख साड़ी
 

  • आलिया की इस साड़ी में ट्रेडिशनल क्राफ्ट का मॉडर्न अंदाज देखने को मिला।
  • दूसरे लुक में आलिया ने नीले और ग्रे रंग की हैंडक्राफ्टेड अजरख साड़ी चुनी।
  • साड़ी पर हल्की एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन बॉर्डर इसे बेहद एलिगेंट बना रहे थे।
  • इस लुक की सबसे बड़ी खासियत उनका हॉल्टर-नेक ब्लाउज था। 
  • उनके इस ब्लाउज डिजाइन में पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट दिया।
  • मिनिमल ज्वेलरी, कंगन और साफ-सुथरा बन हेयरस्टाइल इस लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे।


स्टाइल टिप- डे-टाइम वेडिंग, पूजा या एंगेजमेंट फंक्शन के लिए यह लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Saree Look On Akansha Ranjan Wedding Fashion
आलिया भट्ट का वेडिंग साड़ी लुक - फोटो : Instagram

पर्पल बनारसी साड़ी और स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज

  • आलिया की इस साड़ी में फ्यूजन फैशन का नया ट्रेंड देखने को मिला।
  • उन्होंने पर्पल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी को स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया।
  • कॉर्सेट ब्लाउज के फ्रंट हुक डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को ग्लैमरस लुक दिया।
  • साड़ी का पारंपरिक वीव इसे क्लासिक बनाए रखता है।
  • उन्होंने इस लुक के साथ चोकर, बड़े झुमके और स्लीक बन चुना, जिससे पूरा आउटफिट बेहद स्टाइलिश नजर आया।


स्टाइल टिप- कॉकटेल, संगीत या फैशन-फॉरवर्ड वेडिंग फंक्शन के लिए यह लुक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed