Face Shape Ke Hisab Se Chashma: धूप से आखों की सुरक्षा के साथ ही फैशन और स्टाइल के लिए सनग्लासेज एक अहम एक्सेसरीज है। लेकिन अक्सर लोग केवल ट्रेंड देखकर सनग्लास खरीद लेते हैं। बाद में उन्हें महसूस होता है कि वो सनग्लास तो उनके चेहरे पर उतने अच्छे लग ही नहीं रहे। इससे उनका लुक और पर्सनैलिटी दोनों खराब नजर आती है।
Sunglasses Guide: आपके चेहरे पर कौन-सा सनग्लास लगेगा सबसे स्टाइलिश? फेस शेप के हिसाब से करें सही चुनाव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:39 PM IST
सार
best sunglasses for face shape: फेस शेप के हिसाब से कौन-सा सनग्लासेज चुनना चाहिए?
सही सनग्लासेज आपके चेहरे के आकार के अनुसार चुना जाना चाहिए। ओवल फेस पर लगभग सभी फ्रेम अच्छे लगते हैं, राउंड फेस पर स्क्वायर या रेकटैंगुलर फ्रेम, स्क्वायर फेस पर राउंड या एविएटर, हार्ट फेस पर एविएटर या बटरफ्लाई और डायमंड फेस पर कैट आई या ओवर फ्रेम्स सबसे बेहतर माने जाते हैं। सही फ्रेम आपके चेहरे का संतुलन बनाए रखता है और लुक को अधिक स्टाइलिश बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन