फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anshula Kapoor Bridal Look: अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक जीत लेगा दिल, हैवी लहंगे पर मिनिमल मेकअप बना हाईलाइट

Tue, 07 Jul 2026 05:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

Anshula Kapoor Wedding Pictures: अंशुला कपूर के ब्राइडल लुक की सबसे खास बात क्या थी?
अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक पारंपरिक शाही अंदाज और आधुनिक सादगी का खूबसूरत मेल नजर आया। उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला कस्टम ब्राइडल लहंगा, दो दुपट्टे, कुंदन और जड़ाऊ ज्वेलरी के साथ मिनिमल मेकअप और हल्की मेहंदी को चुना, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
Anshula Kapoor Bridal Look Royal Wedding Lehenga Latest Pictures
अंशुला कपूर की शादी का लुक - फोटो : Instagram

Anshula Kapoor Wedding Look: सेलेब्स की शादियां सिर्फ गाॅसिप, रिश्तों और फिल्मी सीन से अलग उनकी रियल लाइफ की वजह से सुर्खियों में नहीं रहती है। उनके फैशन स्टेटमेंट के कारण भी लंबे समय तक चर्चा में रहती हैं। कई सेलेब्स अपनी शादी के साथ एक नए ब्राइडल फैशन और ट्रेंड को शुरू कर देते हैं। 



हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा अंशुला का ब्राइडल लुक चर्चा में है। उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है। 

अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक फैशन प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। जहां पिछले कुछ वर्षों से मिनिमलिस्ट ब्राइडल फैशन का ट्रेंड देखने को मिल रहा था, वहीं अंशुला ने क्लासिक और रॉयल स्टाइल को अपनाते हुए हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और पारंपरिक ज्वेलरी को चुना।

उनका पूरा लुक शाही भारतीय दुल्हन की झलक देता है। गोल्डन और पिंक रंगों का संयोजन, बारीक कढ़ाई, चौड़ा बॉर्डर, डबल दुपट्टा और पारंपरिक आभूषण उनके आउटफिट को भव्य बनाते हैं। खास बात यह रही कि इतने रिच ब्राइडल लुक के बावजूद मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया, जिससे पूरा फोकस लहंगे और ज्वेलरी पर बना रहा।

यह स्टाइल उन दुल्हनों के लिए भी शानदार प्रेरणा हो सकता है, जो ट्रेडिशनल ग्रैंड लुक चाहती हैं लेकिन चेहरे पर ओवरडन मेकअप नहीं चाहतीं। यहां तस्वीरें में देखें अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक।

Anshula Kapoor Bridal Look Royal Wedding Lehenga Latest Pictures
अंशुला कपूर की शादी का लुक - फोटो : Instagram

अंशुला कपूर के ब्राइडल लुक में रॉयल एलिगेंस की झलक
 

गोल्ड और पिंक का शाही कलर कॉम्बिनेशन

तस्वीर में अंशुला का ब्राइडल लहंगा गोल्डन बेस पर तैयार किया गया है, जिसमें पिंक, मैजेंटा और गोल्डन धागों की बारीक एम्ब्रॉयडरी नजर आती है। चौड़े बॉर्डर और पारंपरिक मोटिफ्स लहंगे को रॉयल फिनिश देते हैं। स्कर्ट का फ्लेयर और समृद्ध कढ़ाई इसे क्लासिक भारतीय ब्राइडल आउटफिट का शानदार उदाहरण बनाते हैं।

Anshula Kapoor Bridal Look Royal Wedding Lehenga Latest Pictures
अंशुला कपूर की शादी का लुक - फोटो : Instagram

तीन दुपट्टों ने बढ़ाई शाही भव्यता

उनके ब्राइडल लुक की सबसे बड़ी खासियत तीन दुपट्टों की स्टाइलिंग है। एक हल्का नेट दुपट्टा सिर पर खूबसूरती से ड्रेप किया गया है, जबकि दूसरा भारी एम्ब्रॉयडरी वाला गोल्डन और पिंक बार्डर वाला दुपट्टा कंधे पर रॉयल अंदाज में कैरी किया गया है। वहीं तीसरा दुपट्टा लहंगे से मैच करता हुआ है, जिसे अंशुला ने दूसरे कंधे पर प्लीट्स बनाकर स्टाइल किया है। यह स्टाइल पारंपरिक ब्राइडल फैशन का सिग्नेचर और माडर्न फैशन का काॅम्बिनेशन बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anshula Kapoor Bridal Look Royal Wedding Lehenga Latest Pictures
अंशुला कपूर की शादी का लुक - फोटो : instagram

कुंदन और जड़ाऊ ज्वेलरी बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

अंशुला ने अपने लुक को हैवी जड़ाऊ और कुंदन ज्वेलरी से कम्प्लीट किया। मल्टी-लेयर नेकपीस, ग्रीन स्टोन डिटेलिंग, चोकर, लंबे हार, मांग टीका, झुमके, बाजूबंद, चूड़ियां, कलीरे और कमरबंद, हर एक्सेसरी ने उनके ब्राइडल लुक को और अधिक रॉयल बना दिया। ज्वेलरी और आउटफिट के रंगों का संतुलन पूरे लुक को बेहद आकर्षक बनाता है।

विज्ञापन
Anshula Kapoor Bridal Look Royal Wedding Lehenga Latest Pictures
अंशुला कपूर की शादी का लुक - फोटो : Instagram

मिनिमल मेकअप ने बनाया लुक को बैलेंस्ड

जहां आउटफिट और ज्वेलरी काफी हैवी हैं, वहीं मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया है। न्यूड बेस, हल्की आई मेकअप, डिफाइंड आईब्रो और न्यूड लिप शेड चेहरे को फ्रेश लुक देते हैं। तस्वीर में मेहंदी भी बेहद सटल नजर आती है, जिससे पूरा ब्राइडल लुक ओवरलोडेड नहीं बल्कि संतुलित दिखाई देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed