फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips : चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप, मिनटों में निखरेगा आपका लुक

Sun, 12 Jul 2026 09:32 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 12 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

Right Way To Do Makeup: जानिए राउंड, ओवल, स्क्वायर, हार्ट और लॉन्ग फेस के लिए कौन-सा मेकअप बनाएगा आपकी खूबसूरती को और आकर्षक।
 

विज्ञापन
makeup tips how to do makeup according to face shape
चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप - फोटो : AI
Right Way To Do Makeup: हर चेहरे की अपनी एक अलग पहचान होती है। किसी का चेहरा गोल होता है, किसी का लंबा तो किसी का हार्ट शेप। अक्सर महिलाएं मेकअप करते समय अपने फेस शेप को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे उनका लुक उतना निखरकर नहीं आ पाता। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि मेकअप चेहरे की बनावट के अनुसार किया जाए तो यह खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है।

 
makeup tips how to do makeup according to face shape
चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप - फोटो : Adobe stock
गोल : कंटूरिंग से स्लिम लुक

गोल चेहरे की खासियत होती है- भरे हुए गाल और सॉफ्ट फीचर्स। ऐसे चेहरे को थोड़ा लंबा और स्लिम दिखाने पर फोकस करें। इसके लिए चेहरे के किनारों और जॉलाइन पर हल्का कंटूर करें। ब्लश को गोल के बजाय ऊपर की ओर लगाएं। इससे चेहरा उठा हुआ और पतला दिखता है। आंखों का मेकअप थोड़ा शार्प रखें, जैसे विंग्ड आईलाइनर या स्मोकी आईज। इससे चेहरे में डेफिनिशन आती है।

 
makeup tips how to do makeup according to face shape
चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप - फोटो : Adobe stock
अंडाकार : हर मेकअप खूबसूरत

अंडाकार यानी ओवल फेस को सबसे बैलेंस्ड फेस शेप माना जाता है। इस चेहरे पर लगभग हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है। इसलिए इस शेप को ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं होती। हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड लिपस्टिक लुक को शानदार बना सकती है। हाइलाइटर से चेहरे के हाई पॉइंट्स जैसे नाक, माथे और गालों को ग्लो दें। आंखों पर हल्के शिमर शेड्स सुंदर लगते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
makeup tips how to do makeup according to face shape
चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप - फोटो : Adobe stock
चौकोर : सॉफ्ट लुक बेहतर

चौकोर चेहरे पर मेकअप का उद्देश्य फीचर्स को थोड़ा सॉफ्ट दिखाना होता है। इसलिए ज्यादा शार्प कंटूरिंग से बचें और पीच, पिंक और न्यूड जैसे सॉफ्ट शेड्स चुनें। आंखों पर ब्राउन या सॉफ्ट स्मोकी मेकअप अच्छा लगता है। ब्लश को गालों के बीच से ऊपर की तरफ लगाएं। ग्लॉसी व क्रीमी टेक्सचर लिपस्टिक चेहरे को आकर्षक बनाएंगे।
 
 
विज्ञापन
makeup tips how to do makeup according to face shape
चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप - फोटो : Adobe stock
हार्ट शेप : आंखों और होंठों पर ध्यान

इस फेस शेप वाली महिलाएं आंखों और होंठों को हाइलाइट करें और आई मेकअप को थोड़ा बोल्ड रखें। मस्कारा और आईलाइनर आंखों को खूबसूरती से उभारते हैं। होंठों पर ब्राइट या ग्लॉसी शेड्स चेहरे को बैलेंस्ड लुक देंगे। वहीं, ठुड्डी के आस-पास हल्का ब्रॉन्जर चेहरे को संतुलित दिखाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed