Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
alia bhatt shares recently her picture in colorful maxi dress perfect for monsoon
{"_id":"5f4ce03d8d93a838c349cb9e","slug":"alia-bhatt-shares-recently-her-picture-in-colorful-maxi-dress-perfect-for-monsoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी के बाद आलिया भट्ट ने पहन ली ये ड्रेस लेकिन फैंस ने कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कियारा आडवाणी के बाद आलिया भट्ट ने पहन ली ये ड्रेस लेकिन फैंस ने कर दिया ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे फिल्म का एक सीन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिन्हें नेपोटिज्म की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पिछले दिनों रिलीज उनकी फिल्म सड़क2 को लोगों ने बड़े ही तेजी से डिसलाइक किया। लेकिन लगता है अब आलिया इन सब चीजों की परवाह नहीं करती हैं। तभी तो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बंद अपने चैट बॉक्स को उन्होंने एक बार फिर से खोल दिया है। साथ ही एक नई तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
दरअसल, आलिया ने एक नई तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है। वो लिखती हैं कि हो सकता है कि जो कुछ हो रहा हो उस इवेंट पर आप कंट्रोल ना कर पाओ, लेकिन इतना जरूर कर सकते हैं कि उससे कमजोर ना पड़ो। बता दें कि आलिया इस तस्वीर में शानदार मल्टी कलर मैक्सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
लॉन में लेटी आलिया इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं। जिसमें वो नूडल स्ट्राईप की शासा एंड किन्नी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत और मिनिमम मेकअप के साथ परफेक्ट फिगर फ्लांट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले दिनों इससे पहले कियारा आडवाणी भी ग्रीन रंग की मैक्सी ड्रेस में स्पॉट हुई थीं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय मैक्सी ड्रेस ट्रेंड कर रही है और मानसून की चिपचिपी उमसभरी गर्मी के लिए बिल्कुल परफेक्ट ड्रेस है।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वैसे आलिया का फैशन सेंस कमाल का होता है। लेकिन इस बार जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की ट्रोलर ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं मैगजीन के लिए भी आलिया ने इस खूबसूरत ड्रेस में पोज दिया है। जिसे आलिया की बहन ने खींचा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।