दिवाली पार्टी हो या बेस्ट फ्रेंड की शादी हो, इन दिनों आलिया का देसी अंदाज लगातार देखने को मिल रहा है। आलिया अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ जाती हैं। आरआरआर के प्रमोशन के मौके पर भी आलिया भट्ट लाल रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। उनके इस खूबसूरत साड़ी लुक को काफी तारीफ मिलीं। वहीं दिवाली पार्टी में रणबीर के साथ जब आलिया ब्लू लहंगे में नजर आईं, तो उनकी फोटो मिनटों में वायरल हो गई। इस लुक में आलिया की खूबसूरती से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। लड़कियों को भी आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल स्टाइल पसन्द आ रहा है। साड़ी हो या लहंगा, सबसे ज्यादा चर्चा में हैं आलिया के ब्लाउज डिजाइन। आलिया भट्ट के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन को लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं और उन्हें अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी या इवेंट में पारंपरिक परिधान में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
आज का फैशन टिप्स: आलिया भट्ट के इन ब्लाउज को लड़कियां कर रहीं पसंद, स्टाइलिश लुक के लिए आप भी करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन