फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Wear Saree On Wedding Day: जब हसीनाओं ने लहंगा छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी

Wed, 16 Nov 2022 06:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt to nayantara actress wear saree on her wedding day
दुल्हन बनने के लिए इन एक्ट्रेस ने चुनी साड़ी - फोटो : instagram

शादी के दिन लहंगा पहनना हर लड़की का सपना होता है। लहंगे का क्रेज इतना ज्यादा है कि बीटाउन की हसीनाएं भी शादी के खास दिन के लिए लहंगे को चुन चुकी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ शामिल हैं। लेकिन कई सारी एक्ट्रेस ने शादी के दिन लहंगे वाले लुक को छोड़ साड़ी पहनीं। जिसमे उनका बेहद खूबसूरत भी नजर आया। आलिया भट्ट का मिनिमम मेकअप और पेस्टल कलर साड़ी वाला लुक फैंस को खूब पसंद आया था। अगर आप भी अपनी शादी के दिन साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो इन हसीनाओं के लुक पर जरूर नजर डालें। जिन्होने साड़ी में दुल्हन बन हर किसी की तारीफ बटोरी थी। 

alia bhatt to nayantara actress wear saree on her wedding day
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

लेटेस्ट लुक में आलिया भट्ट सबसे ऊपर लिस्ट में शामिल हैं। आइवरी शेड की हल्की सी साड़ी, जिस पर गोल्डन मोटिफ्स वर्क था। सब्यसाची की इस साड़ी में आलिया दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आलिया ने अपने लुक को बिल्कुल न्यूट्रल टोन मिनिमम मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। जिसे खास बनाने के लिए माथापट्टी से लेकर कुंदन के कंगन सारी ज्वैलरी बेहद खास थी। तो अगर आप शादी के दिन भारी-भरकम लहंगा पहनने से बचना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा। 

alia bhatt to nayantara actress wear saree on her wedding day
नयनतारा - फोटो : instagram
नयनतारा

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने शादी के खास दिन के लिए सुर्ख लाल रंग के जोड़े को चुना था। लाल रंग की साड़ी जिस पर महीन लाल रंग के धागों का काम किया गया था और साथ में फुल स्लीव ब्लाउज मैच था। इस साड़ी के साथ नयनतारा ने एमरॉल्ड का चोकर नेकपीस कैरी किया था। जबकि कई लेयर का नेकलेस पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा था। दुल्हन बनीं नयनतारा ने न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ डार्क आई मेकअप किया था। जो कि लाल रंग की साड़ी को कॉम्पिलेंट कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt to nayantara actress wear saree on her wedding day
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
यामी गौतम

यामी गौतम ने शादी के लिए वैसे तो अपनी मां की साड़ी को चुना था। लेकिन उनका सादगीभरा दुल्हन लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। सुर्ख लाल रंग की सिल्क की साड़ी के साथ यामी ने गोल्डन ज्वैलरी को पेयर किया था। तो अगर आप बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो ये लुक काफी आकर्षक दिखेगा। 

विज्ञापन
alia bhatt to nayantara actress wear saree on her wedding day
पत्रलेखा - फोटो : instagram/weddingwireindia

पत्रलेखा
एक्ट्रेस पत्रलेखा ने राजकुमार राव से शादी के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना था। सब्यसाची की डिजाइन की हुई इस साड़ी में बूटी डिजाइन बनी थी। जिसके साथ मैचिंग की चुनरी को पेयर किया गया था। पत्रलेखा ने साड़ी संग कुंदन की ज्वैलरी को चुना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed