फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाएं अक्सर पहनती हैं पुरानी 'ब्रा', जानिए क्या होती है हर इनर वियर की 'एक्सपायरी डेट'

Wed, 08 Jul 2020 05:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
always remember these things when you buy a bra
- फोटो : pixabay

ब्रा तो सारी महिलाएं पहनती हैं लेकिन इनमें से अधिकतर अधिकतर महिलाएं गलत ब्रा ही चुनती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक सर्वे के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा अपने लिए चुनती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि ब्रा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानें ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 


 
always remember these things when you buy a bra
- फोटो : facebook

ब्रा खरीदने से पहले जरूरी है कि महिलाओं को अपनी बॉडी का सही शेप और साइज की जानकारी हो। बाजार में बहुत तरह की और कई सारे फैशनेबल स्टाइल की ब्रा आती है। लेकिन ये एक ऐसी चीज है कि इसे स्टाइल से ज्यादा कंफर्ट और फिटिंग देखकर खरीदा जाए। ब्रा खरीदते समय उसे ट्राई कर लेना सबसे सही ऑप्शन है। साथ ही ध्यान रखें कि क्लीवेज एरिया और बांह के पास की स्किन ब्रा से ज्यादा बाहर न दिखे।


 
always remember these things when you buy a bra
- फोटो : pixabay

हर किसी को अपने बॉडी शेप के अनुसार ही ब्रा का चुनाव करना चाहिए। ब्रा ट्राई करते समय आपने देखा उसकी फिटिंग ठीक है लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं। कई बार क्या होता है जब आप अपने हाथों को ऊपर नीचे करते हैं तो आपके ब्रेस्ट ब्रा से बाहर दिखने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने गलत साइज की ब्रा पहनी है। इसलिए ब्रा खरीदते समय यह भी चैक कर लें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
always remember these things when you buy a bra
bra shopping

अगर आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़े पहनती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास हर तरह की ब्रा हो। क्योंकि इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के कपड़ों पर डिफरेंट शेप की ब्रा की ठीक लगती है। जैसे टीशर्ट ब्रा का फैब्रिक बाकी ब्रा से काफी अलग होता है।



 
विज्ञापन
always remember these things when you buy a bra

हर ब्रा की एक्सपायरी डेट होती है। कई बार महिलाएं सोचती हैं कि इतनी महंगी ब्रा खरीदी है तो ये लंबे समय तक खराब नही होगी। लेकिन बाकी सामान की तरह की इसकी भी खराब होने की डेट होती है। ब्रा कपड़े और लास्टिक के साथ बनती है। लंबे समय तक रखे रखे इनका कपड़ा और लास्टिक खराब हो जाती है और ढीली पड़ने लगती है। इसलिए अगर ब्रा की लास्टिक ढीली पड़े या हुक खराब होने लगे तो तुरंत ही उसे बदल दें। इसी में समझदारी है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed