फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकन सिंगर केटी पैरी के नए लुक से नहीं हटेगी नजर, देखिए तस्वीर

Wed, 31 Mar 2021 05:10 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 31 Mar 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
american katy perrys latest look for american idol in hindi
अपने गीतों एवं स्टाइल के साथ प्रयोग करती रहती हैं - फोटो : इंस्टाग्राम

बहुचर्चित अमेरिकन सिंंगर केटी पैरी फैशन के मामले में बहुत अपडेट रहती हैं। केटी पैरी ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से वे दिन-ब-दिन अपने गीतों एवं स्टाइल के साथ प्रयोग करती रहती हैं। जिस तरह युवाओं को उनके गीत बहुत अच्छे लगते हैं, उस तरह उनके स्टाइल के प्रति भी लोगों की दीवानगी कम नहीं है। भारत में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। अगली स्लाइड्स से देखिए केटी पैरी का यह नया लुक। 

 

 

 

 

 

 

 

 

american katy perrys latest look for american idol in hindi
केटी पैरी का लेटेस्ट अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है केटी का लुक
केटी पैरी अपने लेटेस्ट लुक में पीच कलर का ड्रेस पहना है। इस ड्रेस की खासियत यह है कि इसपर चमकीले सफेद कुंदन की लड़ी से डिजाइन बनी हुई है। कुंदन की लड़ियों से ही सामने की ओर लाइन बनी हुई है। ड्रेस का गला एकदम सामान्य और साधारण है, जिसपर भी वर्क की बॉर्डर है। 

american katy perrys latest look for american idol in hindi
नाक को हाइलाइट किया है - फोटो : social media

मेकअप है बहुत सुंदर
अलग- अलग तरह से मेकअप का प्रयोग करने वाली कैटी इस लुक में मेकअप को लेकर भी एकदम सुंदर और साधारम दिख रही हैं। केटी ने ड्रेस से मिलते- जुलते रंग का ही शेड अपने होठों पर लगाया हुआ है। नाक को हाइलाइट किया है। साथ ही उन्होंने नकली आइलेशेस का उपयोग किया है, जो कि उनपर जम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
american katy perrys latest look for american idol in hindi
आकर्षक से सितारों के आकार वाले इयररिंग्स पहने हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सितारे वाले इयररिंग्स हैं खास
हॉलीवुड के सितारे वैसे भी खुद को ज्यादा जूलरी से लादना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। कैटी ने भी ऐसा ही कुछ किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एकदम आकर्षक से सितारों के आकार वाले इयररिंग्स पहने हैं। सितारों की आकृति में बीच में गोल डायमंड भी है। 

विज्ञापन
american katy perrys latest look for american idol in hindi
फैशन को लेकर भी एकदम अपडेट रहती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकन आइडल के लिए है लुक
केटी का यह लुक अमेरिकन आइडल के लिए है। केटी अमेरिकन आइडल की सबसे पसंदीदा जजेस में से एक हैं इसलिए वे सेट पर अपने फैशन को लेकर भी एकदम अपडेट रहती हैं। प्रतिभागी उन्हें खूब पसंद करते हैं। केटी की तस्वीर पर अमेरिकन आइडल ने कोरल क्वीन कमेंट किया है, साथ ही दिल के इमोजी भी भेजे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed